एसडी ग्लोबल स्कूल पर अतिरिक्त शुल्क की जांच की मांग

सोलर पैनल के नाम पर ₹7,500 मांगने का मामला, फेडरेशन ने डीएम से की शिकायत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन फेडरेशन, गाजियाबाद ने दयानंद नगर स्थित एस.डी. ग्लोबल स्कूल द्वारा सोलर पैनल लगवाने के नाम पर अभिभावकों से अतिरिक्त शुल्क मांगे जाने के मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
फेडरेशन के महासचिव (प्रशासन) प्रीतम लाल ने बुधवार को जिलाधिकारी, गाजियाबाद के नाम संबोधित शिकायत पत्र अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ज्योति मौर्या को सौंपा। इस दौरान फेडरेशन के कोषाध्यक्ष महेश चंद गौतम भी मौजूद रहे।
फेडरेशन की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि विद्यालय द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी परिपत्र के माध्यम से सोलर पैनल लगवाने तथा परिसर में अन्य सुविधाओं के विकास के नाम पर अभिभावकों से जलवायु-अनुकूल परिसर विकास योगदान के रूप में ₹7,500 की राशि मांगी गई है। विद्यालय की ओर से अभिभावकों को यह राशि ₹625 प्रतिमाह 12 माह अथवा ₹312.50 प्रतिमाह 24 माह में जमा करने के विकल्प दिए गए हैं।
फेडरेशन ने मांग की है कि सोलर पैनल लगवाने के नाम पर अभिभावकों से इस अतिरिक्त राशि की मांग की वैधानिकता तथा शिक्षा विभाग एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लागू नियमों के अनुपालन की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में यह वसूली नियमों के विपरीत पाई जाती है तो अभिभावकों से ली गई राशि वापस कराई जाए तथा ऐसी वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।
शिकायत में यह भी मांग की गई है कि किसी अभिभावक द्वारा इस मामले में शिकायत या आपत्ति दर्ज कराने पर उसे अथवा उसके बच्चे को किसी प्रकार का दबाव, प्रताड़ना या शैक्षणिक नुकसान न पहुंचाया जाए।
पत्र की प्रतिलिपि जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली को भी भेजी गई है। फेडरेशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, यदि जांच में नियमों का उल्लंघन अथवा अनियमितता सामने आती है तो विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।
आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल ने बताया कि फेडरेशन अभिभावकों के हितों से जुड़े इस मामले में निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्रवाई की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगवाने के नाम पर अभिभावकों से अतिरिक्त राशि मांगी गई है, इसलिए इसकी वैधानिकता और नियमों के अनुपालन की स्पष्ट जांच आवश्यक है।फेडरेशन ने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन

नई दिल्ली। Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए 200MP कैमरा वाले सबसे स्लिम फोन की कीमत में भारी कटौती कर...
टेक-मित्र 
49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन

पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया

  पंजाब : भारत ने  पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की भारत...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया

आज का राशिफल 3 सितंबर 2026 : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मेष    दिन उत्साह और नई संभावनाओं से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सक्रियता वरिष्ठ अधिकारियों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 3 सितंबर 2026 : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई