महिला आईटीआई व कस्तूरबा विद्यालय के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई का किया निरीक्षण 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता

उतरौला(बलरामपुर)। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को विकास खंड रेहरा बाजार के ग्राम देवरी खेरा में निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सबसे पहले जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी तथा अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से अब तक पूर्ण कार्य एवं शेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिला आईटीआई का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। ऐसे में निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।

आईजीआरएस में रामपुर फिर प्रदेश में नंबर वन ये खबर भी पढ़े : आईजीआरएस में रामपुर फिर प्रदेश में नंबर वन

आईटीआई की स्वीकृत लागत करीब 12.60 करोड़ रुपये है और परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 75.25 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने भवन से जुड़े शेष निर्माण, आवश्यक सुविधाओं और परिसर के लैंड डेवलपमेंट कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद कक्षाओं का संचालन जल्द शुरू कराया जाए।

कस्तूरबा विद्यालय का भी किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-09-03 at 17.49.29
इसके बाद जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक और बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन, छात्रावास तथा परिसर में चल रहे निर्माण और फिनिशिंग कार्यों की प्रगति देखी।

परियोजना की स्वीकृत लागत करीब 4.53 करोड़ रुपये है, जिसमें से लगभग 4.24 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। परियोजना की भौतिक प्रगति करीब 90 प्रतिशत बताई गई। जिलाधिकारी ने रंगाई-पुताई, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग सहित अन्य फिनिशिंग कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि छात्राओं को इन सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

संत कबीर नगर,   जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सचिव/न्यायिक  
उत्तर प्रदेश 
पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से मरीजों को किफायती दरों पर मिलेगा लाभ कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी समेत कई जटिल बीमारियों की...
राष्ट्रीय 
सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

मथुरा।  जिले में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एसपी ट्रैफिक के पेशकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने गुरुवार को दिल्ली में हिमालयी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में ग्लेशियल...
राष्ट्रीय 
पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

मप्र में जन्माष्टमी की धूम, 100 करोड़ के गहनों से सजेंगे राधा-कृष्ण

प्रदेशभर में होंगे सांस्कृतिक आयोजन, 7500 से अधिक श्रीकृष्ण मंदिरों में होगी विशेष साज-सज्जा डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के शामिल ​होने...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  मध्य प्रदेश 