उतरौला में अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

प्रतिमा अनावरण में जिलाध्यक्ष, विधायक समेत कई लोग शामिल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता

उतरौला( बलरामपुर)। बुधवार शाम को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में अटल चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण भाजपा के पूर्व विधायको और जिले व स्थानीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। प्रतिमा के अनावरण में जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, विधायक रामप्रताप वर्मा, सदर विधायक पल्टू राम, कैलाश शुक्ला मौजूद रहे। राजकीय कन्या इंटर कालेज के गेट के बगल खाली पड़ी भूमि पर बुधवार को प्रतिमा के अनावरण से पूर्व  वक्ताओं ने अटल जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। 

अपने संबोधन में पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू ने कहा कि विश्व पटल पर भारत की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और एक भारत,श्रेष्ठ भारत की रूपरेखा तय करने वाले इस महापुरुष की मूर्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। 

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट ये खबर भी पढ़े : वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा ने कहा कि संपूर्ण विश्व के प्रबल विरोध के बावजूद पोखरण में परमाणु परीक्षण को अंजाम देकर भारत को स्वावलंबी बनने का संदेश दिया था। रेहरा के ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह ने कहा कि इस महापुरुष ने सत्ता बनाए रखने के लिए वोटों की सौदेबाजी से इंकार कर दिया था। 

WhatsApp Image 2026-09-03 at 15.50.01

अटल जी आज की युवा पीढ़ी के लिए इसलिए भी आदर्श हैं क्योंकि उन्होने हार न मानने और काल के कपाल पर नया गीत गाने का संदेश दिया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्षा प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने कहा कि नगरपालिका द्वारा अटल जी की प्रतिमा लगावा कर संपूर्ण नगर पालिका के सभासद, स्थानीय लोग इस लिए अभिभूत हैं क्योंकि अटल जी की कर्मभूमि यहीं है। 

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गैंड़ास ब्लाक प्रमुख, गन्ना समिति चेयरमैन तोताराम वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल सिंह, भारत नरेश सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त, अशोक मिश्र, सालिक राम जायसवाल, बब्बू सिंह समेत सभी सभासद व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

लखनऊ। एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी पाये गये। जिसमें दो रोगी एडमिट व सात रोगी होम आइसोलेशन में...
उत्तर प्रदेश 
 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

एससी-एसटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाे जांच : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत पीड़ितों को दी जाने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
एससी-एसटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाे जांच : हाईकोर्ट

आतिशबाजी की दुकानों व फैक्ट्रियों पर निगरानी, डीएम ने किया निरीक्षण

बिजनौर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आतिशबाजी एवं पटाखों के सुरक्षित क्रय-विक्रय और निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर...
उत्तर प्रदेश 
आतिशबाजी की दुकानों व फैक्ट्रियों पर निगरानी, डीएम ने किया निरीक्षण

गन्ना संस्थान में 52 रुपये किलो चीनी उपलब्ध

लखनऊ।  चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग जनता को  52 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध करा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गन्ना संस्थान में 52 रुपये किलो चीनी उपलब्ध

सहारनपुर : स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन

अखिलेश यादव को सीधी चुनौती-हिम्मत है तो खुलकर गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग करें, किसान लॉबी मजबूत करने का...