मानू जई में जलसा-ए-मीलाद का आयोजन, नेक बनकर जिंदगी गुजारने पर दिया जोर
ब्यूरो रिपोर्ट
शाहजहांपुर। ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में मोहल्ला मानू जई में बीती रात जलसा-ए-मीलाद का आयोजन किया गया। जिसमें उलेमा ने लोगों से कुरआन और हदीस की तालीम पर अमल करते हुए नेक बनकर जिंदगी गुजारने पर जोर दिया। जलसे का आगाज तिलावते कुरआन से हुआ। लखीमपुर खीरी से आए आलिमे दीन मौलाना खालिद रजा तहसीनी ने अपने संबोधन में कहा कि ईद मीलादुन्नबी सही मायनों में ईदों की ईद है। अगर ईद मीलादुन्नबी न होती तो फिर हमारी कोई ईद नहीं होती। उन्होंने लोगों से इश्क-ए-नबी में जिंदगी गुजारने का आह्वान किया। हाफिज कासिम अख्तर वारसी ने कहा कि अपनी जिंदगी को इस्लामी जिंदगी बनाएं। अपने बच्चों को दीनी तालीम जरूर दिलाएं। इस दौरान शायर शराफत कदीरी पीलीभीत, अंबर रजा, सुहैल बरकाती, कासिम अख्तर, कामिल रजा ने नात व मनकबत सुनाकर लोगों को सुब्हान अल्लाह कहने पर मजबूर कर दिया। आखिर में मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। इस मौके पर राशिद हुसैन, कामिल, कामरान वारसी, सलमान, फरमान, सिकंदर, मोना, एहसान, मासूम, सुब्हान, कादिर, नदीम, तस्लीम, आदिल, बाबू, उवैस, अयान, नोमान आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
