सहयोग’ ने बांटी खुशियां, वृद्धाश्रम में गूंजी अयांश के जन्मदिन की खिलखिलाहट

ब्यूरो रिपोर्ट

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

सहयोग संस्था की डायरेक्टर रजनी गुप्ता जी अपने पोते अयांश का जन्मदिन बुजुर्गों के बीच मनाया, केक के साथ लिया आशीर्वाद

शाहजहांपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सहयोग संस्था ने एक बार फिर सेवा और संवेदना की मिसाल पेश की। संस्था की डायरेक्टर रजनी गुप्ता ने अपने प्रिय पोते अयांश का जन्मदिन घर में मनाने के बजाय बनतारा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया। इस दौरान आश्रम में खुशियों का माहौल रहा और बुजुर्गों के चेहरे भी खिल उठे। रजनी गुप्ता ने वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी बुजुर्गों को भोजन कराया। इसके बाद अयांश ने उन्हीं के बीच केक काटा और बुजुर्गों को केक खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। जन्मदिन के इस अनूठे आयोजन में परिवार की खुशी के साथ समाजसेवा और मानवीय संवेदना का सुंदर संगम देखने को मिला। रजनी गुप्ता ने कहा कि जब से वह संस्था से जुड़ी हैं, उनका मन लगातार समाजसेवा में लगा रहता है। अब हर खुशी को जरूरतमंदों और बुजुर्गों के साथ बांटकर मनाने में उन्हें विशेष आनंद मिलता है। इसी भावना के चलते उन्होंने पोते का जन्मदिन घर के बजाय वृद्धाश्रम में मनाने का फैसला किया। संस्था के संस्थापक शाहनवाज खान एडवोकेट एवं अनिल गुप्ता प्रधान ने कहा कि समाज में एक-दूसरे का ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि लोग अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को शामिल करें और मिल-जुलकर समाजसेवा करें तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं और समाज की समस्याओं का समाधान भी आसान होता है। आश्रम में मौजूद रमेश भैया एवं विमला बहन ने अयांश को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे का जन्मदिन जिस तरह वृद्धजनों के बीच मनाया गया, वह सराहनीय और प्रेरणादायक है। हर व्यक्ति को अपनी खुशियों के अवसर पर वृद्धाश्रम, गौशाला अथवा जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, डायरेक्टर शालू यादव, जिला प्रभारी विकास सक्सेना, ममता यादव, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, शिवम वर्मा, रामजी गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, तनू गुप्ता सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

GDP-7.8 का झुनझुना और मीडिया..!!

(पवन सिंह)चिल्लानल (चैनल्स) और बिक कर छपने वाले (अखबार) ...ये पूरे साल करोड़ों का विज्ञापन डकार कर झूठ की...
विचार मित्र 
GDP-7.8 का झुनझुना और मीडिया..!!

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गए हैं।...
राष्ट्रीय  लाइफस्टाइल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छत से गिरने से एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

3284 जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम आवास का घेराव

लखनऊ। PET-2023 के आधार पर 3284 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर बुधवार को...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल