फर्रुखाबाद में सीएम योगी का हवाई सर्वे, बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

995 पीड़ितों को राहत सामग्री व 31 परिवारों को दिया जमीन का पट्टा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • नीम करौरी बाबा को प्रणाम कर योगी ने की भाषण की शुरुआत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हवाई सर्वे कर फर्रुखाबाद जिले की तीनों तहसीलों में बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे लोगों की सुध ली। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को पट्टे पर उपलब्ध कराई गई जमीन के कागज लाभार्थियों को सौंपे और 995 पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान करते हुए जनता को भरोसा दिया कि वह उनके साथ हैं। हर स्थिति में उनके साथ रहेंगे ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज फर्रुखाबाद जिले में आई गंगा नदी में बाढ़ से अमृतपुर , सदर और कायमगंज तहसील के प्रभावित तकरीबन डेढ़ सौ गांव का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में बनाए गए बाढ़ सहायता केंद्र में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित किया । अपने भाषण की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा नीम करोली को प्रणाम करते हुए की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में वह जनता के साथ है।

आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ  ये खबर भी पढ़े : आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

03295d19f62ca482c6db5ed7d2e80f93_167012475

उन्हाेंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर हालत में जनता का सहयोग कर रही है । उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद जिले में गंगा नदी में हर वर्ष बाढ़ आ जाती है । जिससे लोगों की तैयार खड़ी फसले जलमग्न हो जाती हैं और उन्हें सड़कों पर निवास करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में तटबंध बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने पेशकश की है। जिस पर पूरी तरह से अमल किया जाएगा और तटबंध बनाकर गंगा की बाढ़ को रोकाजाएगा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की हर परेशानी में वह उनके साथ हैं। बाढ़ की हालत को देखते हुए अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है । बाढ़ की वजह से विषैले जीव जंतु लोगों को काट लेते हैं। जिसके लिए भी दवा की व्यवस्था की गई है । मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण सभी सड़के कट चुकी हैं । उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए की बाढ़ का पानी घटते ही सभी सड़कों का निर्माण करा दिया जाए, जिससे जनता को आवागमन में कोई परेशानी ना हो।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ सहायता केंद्र पर मौजूद लोगों को मकान और भूमि के पट्टे के कागज उपलब्ध कराए और गंगा नदी में आने वाले सैलाब को रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए । इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कायमगंज विधायक सुरभि, जिला अधिकारी अंकुर लाठर, पुलिस कप्तान आरती सिंह तथा डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी भरकम पुलिस बल लगाया गया। उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छाता शुगर मिल का चालू न हो पाना किसानों के साथ सीधा छल है: राकेश टिकैत

तहसीलदार को सौंपा 11 सूत्रीय मांग-पत्रराकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों पर बोला तीखा हमला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छाता शुगर मिल का चालू न हो पाना किसानों के साथ सीधा छल है: राकेश टिकैत

किन्नर के घर से चेलों ने ही उड़ाए 90 हजार और जेवरात, जांच तेज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
किन्नर के घर से चेलों ने ही उड़ाए 90 हजार और जेवरात, जांच तेज

प्रयागराज में दोस्त की हत्या, रीवा में फेंका शव

पिस्टल, कार और चार मोबाइल बरामद