सीएम योगी पर सोशल मीडिया पोस्ट से विश्व हिन्दू महासंघ में रोषः एसपी को सौंपा पत्र

विधायक महेन्द्रनाथ यादव के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - विश्व हिन्दू महासंघ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
एसपी को दिए गए पत्र में अखिलेश सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लोकप्रिय जननेता हैं और उनकी साफ-सुथरी छवि के कारण जनता के बीच उनका व्यापक जनसमर्थन है। ऐसे में कुछ लोग राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित होकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। 31 अगस्त 2026 को सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेन्द्र नाथ यादव द्वारा सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी एक कथित फर्जी तस्वीर और आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की गई। विश्व हिन्दू महासंघ का आरोप है कि उक्त पोस्ट से मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हुई है तथा उनके समर्थकों और अनुयायियों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
अखिलेश सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि मामले की सूचना उसी दिन पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने इसे गंभीर प्रकृति का मामला बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से अभय सिंह रघुवंशी, सौरभ त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, बालकृष्ण सिंह बबलू, सुधीर सिंह, शिवम मिश्रा और अभिषेक आर्य आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को 7.8 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर...
कारोबार 
भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पानवा में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट