फरियादियों को समय से न्याय दिलाने के लिए की जाए प्रभावी कार्रवाई - डीएम

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य से जुड़े राजस्व मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने तहसील स्तर पर लंबित वादों, नामांतरण, वरासत, पैमाइश, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए तथा फरियादियों को समय से न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती अपर जिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता,समस्त उप जिलाधिकारी ,तहसीलदार,नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

बेकाबू बल्कर ने बस को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बल्कर ने यात्रियों से...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
बेकाबू बल्कर ने बस को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने...
कारोबार 
हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट