इकाई प्रमुख ने किया गन्ना प्लांट के साथ बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती (रुधौली) - बजाज चीनी मिल रुधौली के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने आज बस्ती परिक्षेत्र के गन्ना सेंटर शंभूपुर ,करहली बहादुरपुर ,गौसपुर और माझा खुर्द के प्लाटों का निरीक्षण किया, साथ-साथ बाढ़ प्रवाहित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान इकाई प्रमुख डॉक्टर जेपी त्रिपाठी ने अगेती प्रजाति के गन्ना प्रजाति 0118 14201,13235,16202 के प्लाट पर जाकर कृषकों को गन्ना बधाई के प्रति जागरूक किया और शरद कालीन गन्ना बुवाई पर चर्चा की कृषकों से कहा कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई करें, जिससे आपको लाभ अधिक होगा | शरद कालीन गन्ना बुवाई करने पर गन्ना गिरता नहीं है सिंचाई पर लागत कम आती है और जंगली जानवरों से फसल को नुकसान भी कम होता है | साथ-साथ कृषक को गन्ना बुवाई के साथ साफसली खेती पर भी जागरूक किया कहा ट्रेंच विधि से आप लोग गन्ना बुवाई करें और साथ में साफसली खेती अवश्य करें | इस समय आप धनिया, बैगन टमाटर, लहसुन, आलू बाकला ,राजमा, सोवा मेथी गोभी की बुवाई कर सकते हैं जिससे आपकी आए बढ़ सकती है | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कृषको को चीनी मिल से दी जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी | उन्होंने कहा कि चीनी मिल से अनेक प्रकार की लाभकारी योजना कृषक हित में जारी की गई है आप अपने फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क कर उन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं | शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए जो कृषक इच्छुक हैं अगर उनके पास बुवाई हेतु अगेती प्रजाति का बीज नहीं है तो अपने फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क कर अपना गन्ना बीज रिजर्व कर लें, जिससे उन्हें समय पर बीज उपलब्ध कराया जा सके | साथ-साथ उन्होंने कहा कि जिन कृषको का सट्टा लाकहै और खतौनी कम लगी है वह गन्ना विकास समिति पर जाकर अपनी खतौनी चेक कर लें तथा लाक सट्टा खुला लें,जिससे उन्हें समय पर तोल पर्ची उपलब्ध हो सके | इकाई प्रमुख ने चीनी मिल के द्वारा एक टीम का गठन किया है जो प्रतिदिन बढ़ क्षेत्र की निगरानी कर चीनी मिल को रिपोर्ट करेगी | इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह और रंजीत सिंह समेत क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे | 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को 7.8 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर...
कारोबार 
भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पानवा में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट