करोड़ों रूपये का गबन करने वाले 2 गिरफ्तार
बस्ती - प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मोती चंद के नेतृत्व में थाना पैकोलिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2026 धारा 319(2), 316(5), 338, 336(3), 340(1), 61(2) BNS से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों (चन्दन विक्रम पुत्र जवाहरलाल, निवासी- औरातोन्दा, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती (उम्र- 24 वर्ष),रिशा वर्मा पुत्री रामनरायण, निवासी- चौबेपुर, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती (उम्र- 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय, बस्ती रवाना किया गया है।
घटना दिनांक 21.04.2026 को कुल 32 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त संयुक्त तहरीर के आधार पर जवाहरलाल आदि के विरुद्ध थाना पैकोलिया पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि सीएसपी (CSP) पर कार्य करने वाली महिला रिशा वर्मा और चंदन विक्रम ने षड्यंत्र के तहत गरीब जनता से मिलने वाली धनराशि को उनके खातों में जमा न कर स्वयं के तथा चंदन विक्रम के खातों में जमा किया। अभियुक्तों द्वारा ग्राहकों को फर्जी रसीदें दी जाती थीं और जवाहरलाल द्वारा चेक को एफडी (FD) बताकर दिया जाता था।
जांच में पिछले 3 वर्षों के दौरान आरोपी रिशा वर्मा के केशवपुर बैंक खाते में 97,00,000/- रुपये, पीएनबी (PNB) खाते में 22,10,000/- रुपये तथा फंड ट्रांसफर के रूप में 11,93,000/- रुपये ग्राहकों का पैसा उनके खातों में जमा न कर अपने निजी उपभोग में उपयोग किए जाने का मामला पाया गया है। इसके अलावा ग्राहकों के स्टेटमेंट के अवलोकन से दिवाकर के खाते में कुल 9,07,500/- रुपये जाना पाया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
