काउन्सलर कार्यशाला में दिलाई यातायात जागरूकता की शपथ
बस्ती - स्काउट भवन सभागार में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड ट्रेंनर कार्यशाला का डा. वी.के. वर्मा ने उद्घाटन किया। उन्होने कहा स्काउट अनुशासन सिखाता है और बगैर अनुशासन के दुनिया के किसी भी क्षेत्र मे सफलता नही मिल सकती। स्काउट के आजीवन सदस्य डा. वी.के. वर्मा उद्घाटन के उपरान्त उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश गोल मार्केट लखनऊ के मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार के निर्देश पर प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के क्रम में, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड संजय सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष स्काउट गाइड बस्ती अनूप कुमार तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में तीन दिवसीय स्काउट गाइड ट्रेंनर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन नियम प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, बीपी सिक्स साइन सैल्यूट, मोटो आदि पर विस्तृत चर्चा करते हुए यातायात जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
एडल्ट रिसोर्स आयुक्त डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, स्काउट गाइड आजीवन सदस्य डॉ वीके वर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुषमा यादव, लीडर ट्रेनर स्काउट जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, लीडर ट्रेनर जिला प्रक्षिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेंनर अजय कुमार वर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, सहायक लीडर ट्रेंनर अमर चन्द वर्मा, स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, बी०पी० आनन्द, रोहित लाल, नन्द किशोर, श्रुति त्रिपाठी गाइड कैप्टन, ट्रेनिंग काउंसलर अनूप सिंह, दीपक प्रजापति, प्रमोद यादव, ट्रेंनिग काउंसलर गाइड नंदिनी, गरिमा, जया पाण्डेय, रानी सिंह खुशबू आदि की सहभागिता रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
