सोनी देवी हत्याकांड का छह घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अजमेर। अंराई पुलिस थाना क्षेत्र के छोटालाम्बा में महिला सोनी देवी बैरवा की संदिग्ध मौत के मामले का अरांई थाना पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी शंकरलाल बैरवा (25) निवासी छोटालाम्बा को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग बालिका को भी निरुद्ध किया गया है।

थानाधिकारी राजमल के अनुसार 3 सितंबर को बोराडा रोड के पास कुएं में महिला का शव मिला था। सरपंच कानाराम के अनुसार मृतका की पहचान सोनीदेवी पत्नी बजरंग बैरवा के रूप में की गई।

मृतका के गले पर ओढ़नी से गला घोंटने तथा सिर पर चोट के निशान पाए गए। जिससे उसकी हत्या की आशंका थी। पूछताछ में पता चला कि सोनी देवी बुधवार दोपहर से घर से लापता थी।

फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले पीटीआई को एसओजी ने किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले पीटीआई को एसओजी ने किया गिरफ्तार

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद हत्या की आशंका सही जताई गई। मृतका के पति बजरंग बैरवा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इस मामले में ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर आरोपी को पकड़ने को लेकर स्टेट हाइवे जाम कर दिया था और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

अजमेर के महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि, एसपी अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला, एएसपी ग्रामीण लालचंद कायल के निर्देशन पर सीओ किशनगढ़ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ के सुपरविजन में थानाधिकारी राजमल के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई।

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास पूछताछ में शंकरलाल के बयान संदिग्ध पाए गए। पुलिस के अनुसार उसके गले पर भी खरोंच के निशान थे, जिसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

सख्ती से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसने हत्या करना कबूल किया।पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर को शंकरलाल खेत में एक नाबालिग बालिका के साथ था।

इसी दौरान सोनी देवी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर टोका। पुलिस का दावा है कि बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर सोनी देवी की हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने शव कुएं में डाल दिया और खुद को निर्दोष दिखाने के लिए परिजनों के साथ उसकी तलाश करता रहा।मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी