बिहार सरकार ने नेपाल बाढ़ में फंसे 100 तीर्थयात्रियों को निकाला सुरक्षित

महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने किया रेस्क्यू, ट्रेन से हुए रवाना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पटना। नेपाल में आई बाढ़ के चलते काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार की मदद से सुरक्षित निकालकर उनके गृह राज्य के लिए रवाना कर दिया गया। महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर मानवीय पहल करते हुए बिहार सरकार ने राहत और सुरक्षित वापसी की पूरी व्यवस्था की।

बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश और मुख्य सचिव तथा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव की निगरानी में सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने 28 अगस्त 2026 को त्वरित कार्रवाई की। सभी तीर्थयात्रियों को नेपाल सीमा से सुरक्षित एस्कॉर्ट कर सीतामढ़ी लाया गया। यहां उनके लिए भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

लखीसराय मंदिर भगदड़ में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी बिहार सरकार ये खबर भी पढ़े : लखीसराय मंदिर भगदड़ में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी बिहार सरकार

340d111dcc4e95cf7de642eabb149416_1532652784

इसके बाद 29 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे सभी तीर्थयात्रियों को सीतामढ़ी से पटना लाया गया। पटना जिला प्रशासन ने उन्हें ओपी साह सामुदायिक भवन में ठहराया। यहां भोजन, आवासन, चिकित्सा जांच और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

तीर्थयात्रियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के साथ समन्वय किया। इसके बाद पटना-पूर्णा एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त बोगियां जोड़ी गईं। 29 अगस्त को सुबह 7:30 बजे सभी तीर्थयात्रियों को विशेष व्यवस्था के तहत ट्रेन से महाराष्ट्र के लिए रवाना कर दिया गया।

सुरक्षित और सम्मानजनक वापसी के बाद तीर्थयात्रियों ने बिहार सरकार के साथ-साथ सीतामढ़ी और पटना जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने बाढ़ के बीच की गई त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और समन्वित राहत प्रयासों के लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी...
राष्ट्रीय 
हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

क्वि। इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

उत्तर प्रदेश

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन