मौसम 4 सितंबर: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मानसून की रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 4 अगस्त 2026 के लिए आंधी-तूफान और बारिश की डराने वाली चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक कल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सहित पूरे 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मूसलाधार बारिश की चेतावनी
इस पूरे हफ्ते उत्तर भारत में हल्की से मध्यम और काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। हफ्ते के कुछ दिनों आने वाले 3 दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तर पूर्व में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। यहां हवाओं की रफ्तार 70 KM तक पहुंचने की आशंका है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मौसम सिस्टम के कारण उत्तर भारत और गंगा से सटे राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

हिमाचल में जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की बहुओं के पंचायत चुनाव लड़ने पर भी रोक ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की बहुओं के पंचायत चुनाव लड़ने पर भी रोक

बार-बार बारिश से जलभराव
बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मौसम सिस्टम लगातार सबसे सक्रिय मानसूनी गतिविधियों को पूर्वी भारत के इसी कॉरिडोर की ओर ले जा रहे हैं। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ मुख्य केंद्र बने हुए हैं। बारिश का प्रभाव आगे पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रहा है। राज्यों में बार-बार हो रही भारी बारिश से जलभराव, बाढ़ और सड़क, रेल, खनन तथा औद्योगिक गतिविधियों में व्यवधान का खतरा बढ़ रहा है।

पेड़ों के नीचे शरण न लें
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सला दी है। IMD ने कहा कि अगर मौसम खराब लगे तो सुरक्षित जगहों पर शरण लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें, क्योंकि बिजली गिर सकती है। बिजली गिरने की आशंका होने पर, बिजली/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्लग निकाल दें। तुरंत पानी वाली जगहों से बाहर निकलें और बिजली के सुचालक सभी चीजों से दूर रहें। तट पर और समुद्र में होने वाली गतिविधियों को समझदारी से नियंत्रित रखें।

भारत के इन 25 राज्यों में अलर्ट
दिल्ली, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, गंगा के मैदानी इलाकों वाला पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारी बारिश हुई।

दिल्ली 
दिल्ली(4 सितंबर-भारी बारिश की चेतावनी): भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 4 सितंबर को मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश4 सितंबर-आंधी-तूफान की चेतावनी): IMD के मुताबिक गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव, हरदोई, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया में आंधी-तूपान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। IMD के मुताबिक इस दौरान 30 से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार 
बिहार(4 सितंबर-तूफान बारिश की चेतावनी): भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर,मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 Kmph की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। पटना में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश(4 सितंबर-मूसलाधार बारिश का अलर्ट): IMD के मुताबिक राजगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, कटनी, बैतुल, खांडवा, इंदौर, सागर, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, देवास और उज्जैन में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान
राजस्थान(4 सितंबर- आंधी-बारिश की चेतावनी): भारतीय मौसम विज्ञान विभाग जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में काले बादल छाने के साथ घनघोर बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। जयपुर में कल यानी 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड(4 सितंबर- भीषण बारिश का अलर्ट): चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तर काशी में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश(4 सितंबर- तूफानी बारिश की चेतावनी): कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में IMD के मुताबिक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मनाली में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

झारखंड 
झारखंड(4 सितंबर-तूफानी बारिश की चेतावनी): देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका, पलामू, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और पूर्वी सिंहभूम में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती हैं। रांची में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर(4 सितंबर-मूसलाधार बारिश का अलर्ट): मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, दक्षिण दिनाजपुर, बांदीपोरा और राजौरी में IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

पंजाब
पंजाब(4 सितंबर-तूफानी बारिश का अलर्ट): अमृतसर, चंडीगढ़, मनसा, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, जालंधर, मलेरकोटला, पठानकोट और कपूरथला में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(4 सितंबर-मूसलाधार बारिश की चेतावनी): मालदा, बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दार्जिलिंग, नादिया, दुर्गापुर, कालिम्पोंग, पुरुलिया, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में आईएमडी ने भारी बारिश और आंधी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

ओडिशा
ओडिशा(4 सितंबर-तूफानी बारिश की चेतावनी): भद्रक, जाजपुर, क्योंझर, बलांगिर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, मयूरभंज, पुरी और बालासोर में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, भुवनेश्वर में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(4 सितंबर-आंधी-तूफान की चेतावनी): बलरामपुर, सरगुजां, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, रायपुर में कल यानी 4 सितंबर 2026 को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना...
कारोबार 
शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

स्कूल छूटने के बाद छात्रावास नहीं लौटीं नौवीं कक्षा की चार छात्राएं, तलाश जारी

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़वेता-द्वितीय प्रखंड के गोआलतोड़ (नोहारी) स्थित बारिबेत न्यू इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट स्कूल की नौवीं कक्षा...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
स्कूल छूटने के बाद छात्रावास नहीं लौटीं नौवीं कक्षा की चार छात्राएं, तलाश जारी

जन्माष्टमी के दिन चमका सोना, चांदी ने भी लगाई मजबूत छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर आज जन्माष्टमी के दिन ब्रेक लग...
कारोबार 
जन्माष्टमी के दिन चमका सोना, चांदी ने भी लगाई मजबूत छलांग

स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप
राष्ट्रीय  राज्य  होम  
स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

काेरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6...
छत्तीसगढ़ 
मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा