खटीक पाड़ा में बनेगा भव्य  और दिव्य संत दुर्लभ नाथ स्मृति द्वार

संत बाबा दुर्लभ नाथ स्मृति द्वार का हुआ भूमि पूजन

Published By Rajesh Sharma
On
Rajesh Sharma Picture

आगरा। ताजनगरी में खटीक समाज के आराध्य एवं महान संत बाबा दुर्लभ नाथ जी की स्मृति में बनने वाले भव्य स्मृति द्वार के निर्माण हेतु आज विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। संपूर्ण क्षेत्रवासियों और खटीक समाज की सांस्कृतिक पहचान व ऐतिहासिक विरासत को सहेजने वाले इस पुनीत कार्य का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा एवं कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों द्वारा किया गया। केपी हॉस्पिटल के पास स्थित खटीक समाज कम्युनिटी हॉल परिसर में आयोजित यह समारोह बेहद भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर समूचा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा समाज के बुजुर्गों, युवाओं और मातृशक्ति ने इस ऐतिहासिक पहल का दिल खोलकर स्वागत किया। वर्षों पुरानी इस मांग को धरातल पर उतारने और इस पुनीत प्रयास को सफल बनाने के लिए खटीक समाज के गणमान्य लोगों ने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का आभार व्यक्त किया। संतों की विरासत हमारी सांस्कृतिक पहचान है समारोह के मुख्य अतिथि और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन की शिला रखी। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा संत बाबा दुर्लभ नाथ  का जीवन और उनके विचार पूरे समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने हमेशा समाज को सही राह दिखाने और समरसता का संदेश देने का कार्य किया। ऐसे महान संत की स्मृति में द्वार का निर्माण होना न सिर्फ खटीक समाज बल्कि पूरे आगरा के लिए गौरव की बात है। हमारी सरकार महापुरुषों और संतों की विरासत को संरक्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और संत बाबा दुर्लभ नाथ  के आदर्शों की याद दिलाता रहेगा। खटीक समाज के विकास और क्षेत्र की उन्नति के लिए हम निरंतर तत्पर हैं। कार्यक्रम के दौरान खटीक समाज के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री का साफा बांधकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर और गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि यह द्वार केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि खटीक समाज के आत्मसम्मान, गौरव और अटूट आस्था का प्रतीक बनेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से संत श्री दुर्लभ नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष शिवकुमार राजौरा, राजकुमार ऐसवाल, सुमित , सुभाष राजोरा, जीतू बागड़ी, भगवत दयाल बडगूजर, संजय , लक्ष्मण ऐशवाल , सुरेश पलवार, शंभू बाटोलिया, सत्तो पलवार , पार्षद गुड्डू मेनन, जयदीप सोनकर , राजीव लवानिया, शशिकांत गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी शर्मा ने किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी

राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने वीसी से दिए निर्देश; महिला...
राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुनः तीन वर्ष...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

सिकुड़ती सरकारी शिक्षा, बढ़ते निजी स्कूल 

लखनऊ। शिक्षक दिवस पर चहुंओर शिक्षा एवं शिक्षकों का गुणगान हो रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 