राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी

राजीव कुमार शर्मा ने वीसी से दिए निर्देश; महिला सुरक्षा, नशे के प्रभाव पर नियंत्रण व साइबर सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Published By Prakash Chandra Sharma
On
Prakash Chandra Sharma Picture

प्रकाश चंद्र शर्मा

जयपुर , महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस से जुड़े यूथ-सीएलजी सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने वाई-सीएलजी को पुलिस और आमजन के बीच प्रभावी कड़ी के रूप में कार्य करते हुए अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, रोड़ सेफ्टी, महिला/बालिकाओं की सुरक्षा व नशे के खिलाफ विशेष जोर दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस लता मनोज कुमार और उपमहानिरीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप भी मौजूद रहे।
डीजीपी शर्मा ने कहा कि राजस्थान को देश का सबसे सुरक्षित राज्य बनाने के लक्ष्य में यूथ-सीएलजी की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इसके लिए यूथ-सीएलजी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पुलिस के साथ समन्वय से काम करना होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सदस्यों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखा जाए तथा उन्हें अपराध रोकथाम एवं जनसुरक्षा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

अपराध की आशंका वाली गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाए

डीजीपी ने कहा कि यूथ-सीएलजी सदस्य अपराध नियंत्रण हेतु अपने सुझाव पुलिस से साझा कर सकते हैं इससे स्थानीय स्तर पर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।

राजस्थान में मानसून सुस्त, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून सुस्त, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

महिला सुरक्षा को लेकर भी निभानी होगी सक्रिय भूमिका

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में महिला अपराधों की रोकथाम को विशेष प्राथमिकता दी गई। यूथ-सीएलजी सदस्य बालिका / महिलाओं के लिए  सुरक्षित वातावरण बनाने में पुलिस के साथ मिलकर सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।

युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने का आहवान

इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि यूथ सीएलजी को युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने की दृष्टि से आगे आना होगा वे नशे के व्यापार पर रोक लगाने के लिए एवं लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी तरह साइबर सुरक्षा में भी वाई-सीएलजी सदस्य आम जन को जागरूक करने में पुलिस का सार्थक सहयोग कर सकते हैं। 
पुलिस द्वारा साझा की जाने वाली उपयोगी एवं जनहितकारी सूचनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में यूथ-सीएलजी सदस्यों की प्रभावी भूमिका रहेगी, उनके माध्यम से ना सिर्फ़ जन उपयोगी जानकारियों का प्रसार किया जा सकेगा अपितु भ्रामक/हानिकारक सूचनाओं की सत्यता भी लोगों तक त्वरित गति से पहुचायी जा सकेगी। 

एक माह बाद होगी कार्यों की समीक्षा

अतिरिक्त महानिदेशक सामुदायिक पुलिसिंग ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 73,184 वाई-सीएलजी सदस्य पुलिस से जुड़ चुके हैं। उन्होंने वाई-सीएलजी के सहयोग से किए जा रहे कार्यों की प्रभावशीलता और उनके योगदान की एक माह बाद समीक्षा करने की बात रखी।     
महानिदेशक पुलिस ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस और वाई-सीएलजी की संयुक्त एवं सक्रिय भागीदारी से सुरक्षित राजस्थान के संकल्प को और मजबूत किया जा सकेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Prakash Chandra Sharma Picture

पत्रकारिता में 35 वर्षों से सक्रिय प्रकाश चंद्र शर्मा एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। राजस्थान के जयपुर से रिपोर्टिंग करते हुए वह ‘तरुणमित्र’ के साथ भी जुड़े हुए हैं और समाचार लेखन व कवरेज में योगदान दे रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण...
छत्तीसगढ़ 
झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

सफीपुर। शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं में शिक्षक अमित तिवारी की अभिनव पहल ने विद्यार्थियों को शिक्षक की जिम्मेदारियों...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन न मिलने...
कारोबार 
37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

रांची। आयुष्मान भारत योजना (एबी-पीएमजेवाई) के तहत नए अस्पतालों की सूचीबद्धता को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला सूचीबद्धता...
झारखंड 
आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

सफीपुर। शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं में शिक्षक अमित तिवारी की अभिनव पहल ने विद्यार्थियों को शिक्षक की जिम्मेदारियों...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस