भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुनः तीन वर्ष की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जनभवन की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रो.मांडवी सिंह के पिछले कार्यकाल में विश्वविद्यालय में शिक्षण एवं शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यशालाओं, व्याख्यानों, संगोष्ठियों, मास्टरक्लास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
देश के प्रतिष्ठित कलाकारों, संगीतज्ञों, नृत्य गुरुओं एवं विषय-विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर विद्यार्थियों को उनके अनुभव एवं ज्ञान से लाभान्वित होने के अवसर प्रदान किए गए। पिछले कार्यकाल में कथक, भरतनाट्यम, ध्रुपद, शास्त्रीय गायन, तालवाद्य एवं अन्य भारतीय कला-विधाओं से संबंधित अनेक शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शोध को प्रोत्साहन देने तथा भारतीय कला एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं। पुनः कुलपति नियुक्त किए जाने पर प्रो. मांडवी सिंह ने विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
