6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ काला धन किया सफेद
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने शीर्ष जांच एजेंसियों और चुनाव आयोग की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने 'चंदा चोरी' के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने गुजरात में पंजीकृत छह अनजान गुजरात में बनीं डमी पार्टियाँ, 5500 करोड़ के चंदे का बड़ा खेल हुआ और इस काले धन को सफेद किया गया।
संजय सिंह ने यहां पर पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2023-24 में गुजरात की छह गुमनाम पार्टियों (आम जनमत पार्टी, सत्यवादी रक्षक पार्टी, स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी, न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी, भारतीय नेशनल जनता दल और गरीब कल्याण पार्टी) को कुल 5500 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। खास बात यह है कि ये 6 पार्टियां गुजरात से हैं। इसका मतलब यह चंदा इन पार्टियों को नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी को मिला है, इन पार्टियों के माध्यम से। इन पार्टियों का कोई वजूद नहीं है, इन्होंने मात्र 15 कैंडिडेट लड़ाए, फिर भी इनके पास अरबों रुपये कहाँ से आए? यह भाजपा की डमी पार्टियाँ हैं, जिनके माध्यम से विदेशी धन और काले धन की हेराफेरी की जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल पूछा कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार हुआ लेकिन आखिर इन पार्टियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
सहारनपुर में 1911 की पुरानी मस्जिद गिराए जाने पर उन्होंने कहा कि यूपी में जब भी भाजपा अपनी जमीन खिसकती देखती है, वह सांप्रदायिक तनाव पैदा करती है। राम मंदिर ट्रस्ट में दलित समाज से आने वाले सदस्य को हटाकर विवादित लोगों को कोषाध्यक्ष और महासचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चंपत राय के जमीन घोटाले को दबाने के लिए चोरों की 'शिफ्टिंग' की गई है। 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में ओबीसी वर्ग के आरक्षण को पूरी तरह गायब कर दिया गया। 9 सितंबर को लखनऊ में आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बड़ी बैठक आयोजित की गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
