मोहनलालगंज समेत चार थाना क्षेत्रों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
चारों थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित भंडारे में अधिकारियों व क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर किया प्रसाद ग्रहण
सिराज ,मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज,गोसाईगंज, निगोहां व नगराम थानों में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। थानो में बने राधा कृष्ण मंदिरो को फूलो व लाइटो की झालर से सजाया गया था। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में म्यूजिकल ग्रुपो द्वारा भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपो की सुंदर -सुंदर झांकियो व गायको के भजनो ने लोगो का मन मोह लिया। रात बारह बजे भगवान कृष्ण का जन्म होते ही थाना प्रभारियो ने हवन- पूजन व आरती की।जिसके बाद भगवान को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
मोहनलालगंज कोतवाली में बने राधा कृष्ण मंदिर में प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवंत सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियो संग पूजा अर्चना की।गोसाईगंज थाने में बने राधा कृष्ण मंदिर में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियो संग पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।निगोहां थाने में बने राधा कृष्ण मंदिर में प्रभारी रवीन्द्र कुमार कनौजिया ने पुलिसकर्मियों संग पूजन व आरती कर प्रसाद वितरित किया।
नगराम थाने में बने राधा कृष्ण मंदिर में प्रभारी अजंनी कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियो संग पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।तीनो ही थानो में जन्माष्टमी पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।भंडारो में जनप्रतिनिधियो व क्षेत्रीय लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर एसडीएम आकाश सिंह व एसीपी आर.के.सिंह समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
