विधायक को मिली जान से मारने की धमकी , क्षेत्र में फैली सनसनी
मोहनलालगंज के पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर को फोन से आधी रात को मिली जान से मारने की धमकी
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज के पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर को आधी रात फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 सितंबर की रात 2:56 बजे पूर्व विधायक के मोबाइल पर 8318008951 नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही दूसरी तरफ मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने कहा- "तुमको मैं ऊपर पहुंचाऊंगा"। नाम पूछने पर आरोपी धमकी देकर फोन काट दिया।
पूर्व विधायक ने आलमबाग थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे 176 मोहनलालगंज विधानसभा से विधायक रहे हैं और वर्तमान में जनसंपर्क और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक होने के कारण वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। आशंका है कि राजनीतिक रूप से डराने के लिए धमकी दी गई है।
उन्होंने पुलिस से मोबाइल नंबर की सर्विलांस जांच कर आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
