चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम, प्रत्याशियों के रोड शो में होगे शामिल

अजमेर में सीएम भजनलाल का रोड-शो रविवार को, चुनाव मैदान में 360 उम्मीदवार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अजमेर। नगर निगम में पार्षद के लिए वोटिंग 11 सितम्बर को होगी। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वे घर घर जाकर वोट व समर्थन मांग रहे हैं। प्रत्याशियों की ओर से आम सभा, रैली, लाउडस्पीकर, वाहन संबंधी अनुमति के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी के कार्यालय में आवेदन किए जा रहे है।

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार को रोड-शो करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। वहीं कांग्रेस आज घोषणा पत्र जारी करेंगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा-कांग्रेस ने अपनी पार्टी के बागियों को चेतावनी दी है कि वे पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करें, नहीं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ 6 साल के लिए निस्कासन किया जाएगा।

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की ये खबर भी पढ़े : राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर चल रही नाराजगी शुक्रवार रात नौसर गांव में खुलकर सामने आ गई। आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को यहां कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला वार्ड-1 का है। राठौड़ कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र अग्रवाल के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के लिए नौसर पहुंचे थे।

बता दें कि अजमेर नगर निगम के पार्षद चुनाव में 80 सीटों पर 360 कैंडिडेट्स मैदान में है। इसमें भाजपा के 79 व कांग्रेस के 77 उम्मीदवार है। कुल 204 कैंडिडेट्स अन्य पार्टी से व निर्दलीय है। 10 वार्ड (वार्ड संख्या 12, 23, 29, 59, 60, 61, 65, 67, 69, 71) में सीधा मुकाबला है, वहीं 18 वार्ड में त्रिकोणिय मुकाबला है। कांग्रेस से 47 और भाजपा से 19 बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। सबसे ज्यादा 52 कैंडिडेट्स वार्ड संख्या 12 में है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर इमरान मसूद का हमला

सहारनपुर। सहारनपुर में जिला प्रशासन कार्यालय परिसर में बनी अवैध मस्जिद को गिराए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर इमरान मसूद का हमला

शिक्षक समारोह में राष्ट्रपति ने शिक्षकों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर ही विकसित भारत के निर्माण...
राष्ट्रीय 
शिक्षक समारोह में राष्ट्रपति ने शिक्षकों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

शिक्षक दिवस पर सौगात, ‘सीएम श्री’ योजना से मिलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

योजना के तहत स्मार्ट कक्षाएं और डिजिटल लैब से लेकर शिक्षक नियुक्ति पर जोर कोलकाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर सौगात, ‘सीएम श्री’ योजना से मिलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

नेपाल त्रासदी में अब तक 1344 शव मिले, पांच हजार लोग लापता

लापता लोगों की संख्या पांच हजार, 13 हजार से अधिक लोग बचाए गए काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को विनाशकारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल त्रासदी में अब तक 1344 शव मिले, पांच हजार लोग लापता

चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम, प्रत्याशियों के रोड शो में होगे शामिल

अजमेर। नगर निगम में पार्षद के लिए वोटिंग 11 सितम्बर को होगी। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार...
राजस्थान 
चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम, प्रत्याशियों के रोड शो में होगे शामिल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर इमरान मसूद का हमला

सहारनपुर। सहारनपुर में जिला प्रशासन कार्यालय परिसर में बनी अवैध मस्जिद को गिराए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर इमरान मसूद का हमला

शिक्षक दिवस पर सौगात, ‘सीएम श्री’ योजना से मिलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

योजना के तहत स्मार्ट कक्षाएं और डिजिटल लैब से लेकर शिक्षक नियुक्ति पर जोर कोलकाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर सौगात, ‘सीएम श्री’ योजना से मिलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

उतरौला तहसील के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददात
उत्तर प्रदेश 
उतरौला तहसील के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस