एसआईआर प्रक्रिया प्रभावित करने को सरकार अपना रही हथकंडे: भाजपा नेता

झारखंड सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के बीच सरकार की ओर से ऑफलाइन आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया गया है।

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि एसआईआर को प्रभावित करने के लिए सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गोड्डा में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-2 के रूप में अधिकृत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया।

चतरा के होटल में कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियों समेत 12 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : चतरा के होटल में कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

मरांडी ने साहिबगंज में सरकारी अधिकारियों के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संताल परगना के पाकुड़, राजमहल, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर जैसे विधानसभा क्षेत्रों में 2019 से 2024 के बीच मतदाताओं की संख्या में एक विशेष समुदाय की असामान्य वृद्धि की बात सामने आती रही है। उन्होंने आशंका जताई कि ऑफलाइन प्रमाण पत्रों का दुरुपयोग कर अपात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकते हैं या गलत तरीके से दर्ज नामों को बचाया जा सकता है।

भाजपा नेता ने चुनाव आयोग से एसआईआर प्रक्रिया को बिना राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने की मांग की। उन्होंने मतदाता सूची में हुई असामान्य वृद्धि की जांच और संदिग्ध नामों के सत्यापन की भी मांग की। मरांडी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी योग्य मतदाता का नाम सूची से न हटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर इमरान मसूद का हमला

सहारनपुर। सहारनपुर में जिला प्रशासन कार्यालय परिसर में बनी अवैध मस्जिद को गिराए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर इमरान मसूद का हमला

शिक्षक समारोह में राष्ट्रपति ने शिक्षकों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर ही विकसित भारत के निर्माण...
राष्ट्रीय 
शिक्षक समारोह में राष्ट्रपति ने शिक्षकों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

शिक्षक दिवस पर सौगात, ‘सीएम श्री’ योजना से मिलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

योजना के तहत स्मार्ट कक्षाएं और डिजिटल लैब से लेकर शिक्षक नियुक्ति पर जोर कोलकाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर सौगात, ‘सीएम श्री’ योजना से मिलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

नेपाल त्रासदी में अब तक 1344 शव मिले, पांच हजार लोग लापता

लापता लोगों की संख्या पांच हजार, 13 हजार से अधिक लोग बचाए गए काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को विनाशकारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल त्रासदी में अब तक 1344 शव मिले, पांच हजार लोग लापता

चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम, प्रत्याशियों के रोड शो में होगे शामिल

अजमेर। नगर निगम में पार्षद के लिए वोटिंग 11 सितम्बर को होगी। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार...
राजस्थान 
चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम, प्रत्याशियों के रोड शो में होगे शामिल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर इमरान मसूद का हमला

सहारनपुर। सहारनपुर में जिला प्रशासन कार्यालय परिसर में बनी अवैध मस्जिद को गिराए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर इमरान मसूद का हमला

शिक्षक दिवस पर सौगात, ‘सीएम श्री’ योजना से मिलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

योजना के तहत स्मार्ट कक्षाएं और डिजिटल लैब से लेकर शिक्षक नियुक्ति पर जोर कोलकाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक दिवस पर सौगात, ‘सीएम श्री’ योजना से मिलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

उतरौला तहसील के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददात
उत्तर प्रदेश 
उतरौला तहसील के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस