फ़्रेंड्स ग्रुप द्वारा लोगों को एक मंच पर लाना सकरात्मक कार्य: बृजेश पाठक
साहित्य, संस्कृति, सामाजिक सरोकार को समर्पित रहा कार्यक्रम
- विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले विशिष्ट हस्तियों ने की शिरकत
लखनऊ। लविवि के अरबी-फारसी विभाग में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा इवेंट्स के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। साहित्य, संस्कृति, सामाजिक सरोकार और आपसी भाईचारे को समर्पित इस कार्यक्रम में प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं साहित्यिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक विशिष्ट हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, विधायक डॉ. आरके पटेल, अशरफ खान तथा अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली मौजूद रहे। अतिथियों के पहुंचने पर आयोजकों की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सिराज मेहंदी पूर्व एमएलसी का जन्मदिन सभी अतिथियों ने केक काटकर मनाया।
सिराज मेंहदी ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम के आयोजन की बात कही। एमएलसी डॉ माजिद देवबंदी,डॉ हरिओम,जोहर कानपुरी,शबीना अदीब,अजहर इकबाल,हिमांशी बावरा,अफजल इलाहाबादी,अखिलेश द्विवेदी,सर्वेश अस्थाना मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति जय प्रकाश सैनी ने की।
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमंत तिवारी अध्यक्ष प्रेस मान्यता समिति यूपी,सांसद जगदंबिका पाल पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद, नसीरुद्दीन सिद्दीकी पूर्व मंत्री, अब्दुल मन्नान पूर्व मंत्री पेश इमाम टीले वाली मस्जिद कारी अब्दुल मन्नान, इंसाराम अली, पूर्व मंत्री नदीम जायसी पूर्व मंत्री हेमंत तिवारी, सुरेश बहादुर सिंह ,राजेश सिंह गजल गायक मिथिलेश लखनवी, डॉ विवेक श्रीवास्तव, नितिन सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार तरनजीत सिंह ,डॉ रुचि शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस प्रकाश चंद श्रीवास्तव मौजदू रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
