पूर्व डिप्टी सीएम के घर के सामने 10 फीट गड्ढे में गिरा बाइक सवार

लखनऊ में 8 साल की सबसे आधिक बारिश अगस्त में 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में इस बार अगस्त महीने में पिछले आठ वर्षों के मुकाबले सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। पूरे अगस्त में करीब 330 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे मानसून की सामान्य बारिश का कोटा भी पूरा हो गया। बुधवार को लगातार दूसरे दिन शहर में बारिश का सिलसिला जारी है। रहीमाबाद, सरोजनीनगर और गोमतीनगर समेत कई इलाकों में देर रात से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

बारिश के बीच शहर में जलभराव और सड़क धंसने की घटनाएं भी सामने आई हैं। आईटी चौराहे से पहले मुख्य मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे सड़क के बीच करीब 10 फीट से अधिक गहरा गड्ढा बन गया। यह गड्ढा पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने बना है। इसी दौरान एक बाइक सवार उसमें गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

ओडीओसी कार्यशाला का आयोजन ये खबर भी पढ़े : ओडीओसी कार्यशाला का आयोजन

मंगलवार को भी राजधानी के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। देर शाम तक चिनहट में 59 मिमी, राजभवन में 45.5 मिमी, अंबेडकर पार्क में 54 मिमी, बख्शी का तालाब में 36.5 मिमी, जनेश्वर मिश्र पार्क में 26.5 मिमी और काकोरी में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अमौसी में करीब 9 मिमी बारिश हुई। शहर के सभी वर्षा केंद्रों को मिलाकर मंगलवार को लखनऊ में औसतन 36.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 1 सितंबर तक लखनऊ में सामान्य बारिश 523.9 मिलीमीटर होती है। इस अवधि में अब तक 525.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से अधिक है। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव और सड़क धंसने जैसी समस्याओं ने परेशानी भी बढ़ा दी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने...
कारोबार 
हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट