पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

पुलिस परिवार के बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अंबेडकरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, अंबेडकरनगर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर, सांसद लालजी वर्मा, विधायक धर्मराज निषाद और पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय मौजूद रहे। इसके अलावा जिला जज, जिलाधिकारी अंबेडकरनगर ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारीगण, अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों से विद्यार्थियों ने सीखी धैर्य, साहस, सच्ची मित्रता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा ये खबर भी पढ़े : श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों से विद्यार्थियों ने सीखी धैर्य, साहस, सच्ची मित्रता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य, भजन और भक्तिगीतों के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन संदेश को प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया।

बाल लीलाओं और रास पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन

जन्माष्टमी समारोह के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और रास पर आधारित नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही फूलों की होली और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

पुलिस परिवार के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उनकी प्रस्तुतियों की अतिथियों और पुलिस अधिकारियों ने सराहना की। कार्यक्रम में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-शांति की कामना

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर प्राची सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने भगवान श्रीकृष्ण से जनपद में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी समारोह ने पुलिस परिवार के साथ-साथ उपस्थित लोगों को भी धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में सराबोर कर दिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुनः तीन वर्ष...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

सिकुड़ती सरकारी शिक्षा, बढ़ते निजी स्कूल 

लखनऊ। शिक्षक दिवस पर चहुंओर शिक्षा एवं शिक्षकों का गुणगान हो रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सिकुड़ती सरकारी शिक्षा, बढ़ते निजी स्कूल 

खटीक पाड़ा में बनेगा भव्य  और दिव्य संत दुर्लभ नाथ स्मृति द्वार

आगरा। ताजनगरी में खटीक समाज के आराध्य एवं महान संत बाबा दुर्लभ नाथ जी की स्मृति में बनने वाले भव्य...