श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों से विद्यार्थियों ने सीखी धैर्य, साहस, सच्ची मित्रता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती में वंदना सभा के दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप चित्र पर पुष्प अर्पित एवं पूजन कर किया गया।विद्यालय के आचार्य अंकित कुमार गुप्ता ने श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग से लेकर उनके बालरूप एवं गोकुल की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उनके जीवन के विभिन्न प्रसंगों को विद्यार्थियों के सामने रखा। उन्होंने श्रीकृष्ण-सुदामा की सच्ची मित्रता, महाभारत में अर्जुन के सारथी के रूप में श्रीकृष्ण की भूमिका तथा कुरुक्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिनाइयों में धैर्य, विपरीत परिस्थितियों में साहस, सच्ची मित्रता, माता-पिता एवं गुरु का सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।संगीत टोली के विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत कर वंदना सभा के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि सामान्यतः प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जन्म के बाद संकट आते हैं, लेकिन श्रीकृष्ण ऐसे हैं जिनके जीवन में जन्म लेने से पहले ही अनेक संकट और कष्ट आ गए थे। उन्होंने इन सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने जीवन को लोककल्याण के लिए समर्पित किया और आज योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में पूजे जाते हैं।उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक घर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों को समझकर उन्हें अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य विजय नारायण उपाध्याय सहित विद्यालय के समस्त आचार्य, कर्मचारी एवं छात्र भैया उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए 'सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम' (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी...
टेक-मित्र 
मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बांग्लादेश में खसरे का कहर, एक हजार के करीब पहुंची बच्चों की मौत

ढाका। बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। देश में मार्च से अब तक खसरे और...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में खसरे का कहर, एक हजार के करीब पहुंची बच्चों की मौत

भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

ढाका। बांग्लादेश सरकार भारत और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने के लिए किसी एक देश पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव