जिला मलेरिया अधिकारी ने डेंगू वार्ड व गांव का किया निरीक्षण
बदायूं। जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उझानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेंगू वार्ड में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से डेंगू एवं अन्य जनित बीमारियों से संबंधित स्थिति की जानकारी भी ली।
इसके बाद जिला मलेरिया अधिकारी ने ग्राम संजरपुर का भ्रमण किया। उन्होंने गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी तथा क्षेत्र में जनित बीमारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से क्षेत्र में बीमारी की स्थिति, बचाव एवं जागरूकता से जुड़े प्रयासों के बारे में जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों को जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने तथा ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने और लोगों तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
