औरैया में गौमूत्र से गोनाइल बनाने का काम शुरू

खानपुर गौशाला में गौपूजन के साथ हुआ शुभारंभ, प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल क्लीनर बताया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कस्बा खानपुर गौशाला में गौमूत्र से गोनाइल (फिनाइल) बनाने का कार्य गौपूजन के साथ शुरू किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विशन सिंह विकल ने कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गौमूत्र से निर्मित गोनाइल प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल क्लीनर है। इसमें रासायनिक फिनाइल की तरह हानिकारक रासायनिक तत्व नहीं होते।

डा. विकल ने बताया कि गौमूत्र में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। गोनाइल का उपयोग फर्श समेत अन्य स्थानों की सफाई में किया जा सकता है। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष जताया और बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। बीमार गौवंश को काऊ लिफ्टर मशीन से खड़ा किए जाने के कार्य की भी उन्होंने सराहना की। साथ ही नियमित साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

समाधान दिवस पर आये 672 प्रकरणों में 101 का निस्तारण  ये खबर भी पढ़े : समाधान दिवस पर आये 672 प्रकरणों में 101 का निस्तारण 

गौशाला का संचालन करने वाली जै गौ माता ग्रामोद्योग सेवा समिति के मंत्री संतोष कुमार ने बताया कि समिति के गौउत्पाद निर्माण प्रभारी उत्कर्ष शुक्ला ने अनुसंधान के बाद गोनाइल तैयार किया है। उन्होंने बताया कि खानपुर गौशाला में गौकाष्ठ, जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट, नाडेप खाद और गोबर गैस संयंत्र का कार्य पहले से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से गौ आधारित उत्पादों का निर्माण बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान पियूष गौतम, विशाल, एंजिल गौतम, हर्ष, राकेश गुप्ता, उत्कर्ष शुक्ला, रामजी तिवारी समेत समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

सफीपुर। शिक्षक दिवस पर कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं में शिक्षक अमित तिवारी की अभिनव पहल ने विद्यार्थियों को शिक्षक की जिम्मेदारियों...
शिक्षक दिवस पर छात्राएं बनीं शिक्षिका, संभाली कक्षा की कमान

37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन न मिलने...
कारोबार 
37,500 करोड़ की गैसीकरण योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी

आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

रांची। आयुष्मान भारत योजना (एबी-पीएमजेवाई) के तहत नए अस्पतालों की सूचीबद्धता को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला सूचीबद्धता...
झारखंड 
आयुष्मान भारत योजना में दो अस्पताल होंगे सूचीबद्ध, जिला समिति ने दी सहमति

राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी

राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने वीसी से दिए निर्देश; महिला...
राजस्थान में सुरक्षित वातावरण के लिए युवाओं की अहम भूमिकाः डीजीपी

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

उत्तर प्रदेश

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुनः तीन वर्ष...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

सिकुड़ती सरकारी शिक्षा, बढ़ते निजी स्कूल 

लखनऊ। शिक्षक दिवस पर चहुंओर शिक्षा एवं शिक्षकों का गुणगान हो रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सिकुड़ती सरकारी शिक्षा, बढ़ते निजी स्कूल