बाल संरक्षण समिति की बैठक में नशा, साइबर सुरक्षा व बाल विवाह पर दी जानकारी

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। ब्लॉक दातागंज, समरेर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, साइबर सुरक्षा, नशे से बचाव, बाल विवाह एवं बाल संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

जेएस हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन की प्रीति चौहान ने ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत मादक पदार्थों से बच्चों को दूर रखने की अपील की। उन्होंने साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की डोली परामर्शदाता ने महिलाओं एवं बच्चों के लिए वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं तथा हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 102, 108 एवं 1098 के बारे में बताया।

नेपाल जल प्रलय के मृतकों को कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : नेपाल जल प्रलय के मृतकों को कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि

जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं को पॉश एक्ट, वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्शरशिप एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी। जिला मिशन समन्वयक हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन छवि वैश्य ने महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बाल विवाह रोकने और इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई के संबंध में बताया।

मुख्य सेविका सोनम गौतम ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी समस्या की स्थिति में बच्चे इस नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत बच्चों के संरक्षण, कल्याण एवं पुनर्वासन की जानकारी दी। उन्होंने बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति में लगे 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के रेस्क्यू और पुनर्वासन के लिए ग्राम बाल संरक्षण समितियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहायक पंचायत अधिकारी, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, डीएमसी एचईडब्लू छवि वैश्य, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, जेएस एचईडब्लू प्रीति चौहान, मुख्य सेविका सोनम गौतम एवं बाल परियोजना अधिकारी सुशीला सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों से संवाद कर हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आमजन की सुविधा, सुगम यातायात...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों से संवाद कर हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत सेमरियावां ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत सेमरियावां ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में शनिवार को शिक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश

जिला मलेरिया अधिकारी ने डेंगू वार्ड व गांव का किया निरीक्षण

बदायूं। जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उझानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेंगू...