नेपाल जल प्रलय के मृतकों को कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि

मुरादाबाद में प्रार्थना सभा आयोजित कर रखा गया दो मिनट का मौन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को किया नमन

मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को स्वामी सरस्वती दयानंद पार्क, दीनदयाल नगर प्रथम, मुरादाबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें नेपाल में आई विनाशकारी जल प्रलय में मारे गए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और 2 मिनट का मौन रखा गया। सभा के अंत में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना ने कहा कि नेपाल में ग्लेशियर फटने से आई इस आपदा में सैकड़ों लोगों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। अभी भी हजारों लोग लापता हैं जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह सिर्फ नेपाल की नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज की त्रासदी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और प्रभावित परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।

कौशाम्बी : बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार ये खबर भी पढ़े : कौशाम्बी : बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

श्रद्धांजलि सभा में ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना, अरविंद सक्सेना, मनोज सक्सेना, बीके सक्सेना, निर्वेश भटनागर, विजय सक्सेना, कुलदीप भटनागर, सचिन सक्सेना, परवीन वोहरा, विजय चौधरी, ओपी चौधरी, बबलू श्रीवास्तव, अजय सक्सेना, गौरव भटनागर सभी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

सोलन। शहर के मध्य में स्थित गंज बाजार में जन्माष्टमी की शाम युवकों के दो गुटों के बीच हुई खूनी...
हिमाचल 
जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी