मुरादाबाद में बाढ़ प्रभावित गांवों का डीएम ने किया निरीक्षण

कुंदरकी विधायक के साथ मूढ़ापांडे क्षेत्र में लिया जायजा, बोले-जलस्तर सामान्य होने पर होगा फसल क्षति का सर्वे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जिले की कुंदरकी विधानसभा से विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह के साथ शुक्रवार को तहसील सदर के मूढ़ापांडे क्षेत्र में कोसी नदी के तटीय इलाकों में स्थित ग्राम भीतखेड़ा, हिरनखेड़ा, मिलक, बिसाड़ आदि गांवों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ट्रैक्टर से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति, जलभराव तथा प्रशासन द्वारा की गई राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण जनों से बातचीत करके विस्तारपूर्वक जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बाढ़ शरण स्थलों, मेडिकल कैंप एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के पास तेज धमाका ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के पास तेज धमाका

रजेड़ा नदी के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि नदी पर पुल बना हुआ है तथा नदी के बहाव क्षेत्र में सुधारात्मक कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे।

5sep1234

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुख्य रूप से पॉपुलर के पेड़ एवं धान की फसल है। धान की फसल की जलधारण क्षमता तुलनात्मक रूप से अधिक होने के कारण फिलहाल इसमें बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। अन्य फसलों में हुई संभावित क्षति का वास्तविक आकलन जलस्तर सामान्य होने के बाद ही किया जा सकेगा। इसके लिए राजस्व टीम द्वारा नियमानुसार सर्वे किया जाएगा तथा सर्वे रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पात्र किसानों को फसल क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।

कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। प्रशासनिक टीम पूरी तरह सतर्क है और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह और आपदा विशेषज्ञ श्री प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ट्रंप ने 9/11 की बरसी से पहले अल-कायदा से जुड़े लोगों पर से हटाया प्रतिबंध

वॉशिंगटन। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों की 25वीं बरसी की तैयारियों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने 9/11 की बरसी से पहले अल-कायदा से जुड़े लोगों पर से हटाया प्रतिबंध

राघोपुर में गंगा का थमा कहर, जमींदारी बांध पर संकट...

भागलपुर। जिले के इस्माईलपुर-बिहपुर तटबंध के अंतर्गत आने वाले राघोपुर गांव में पिछले चार दिनों से जारी गंगा नदी का...
बिहार 
राघोपुर में गंगा का थमा कहर, जमींदारी बांध पर संकट...

होर्मुज़ मिशन पर सियोल का मंथन, सैन्य भेजने का फैसला लंबित

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सैन्य बल भेजने को लेकर...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज़ मिशन पर सियोल का मंथन, सैन्य भेजने का फैसला लंबित

बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

ला पाज़। बोलीविया की राजधानी ला पाज़ से करीब 30 किलोमीटर दूर विआचा शहर में शुक्रवार को एक मिलिट्री बैरक...
अंतर्राष्ट्रीय  राजस्थान 
बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

फिर सक्रिय हुआ मानसून, तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी...
राजस्थान 
फिर सक्रिय हुआ मानसून, तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी