बलरामपुर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, मचा कोहराम
फकिरापुर गांव में बिजली पोल से टकराई वाहन
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उतरौला (बलरामपुर)। दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में दो लोगों की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम , थाना गैंड़ास बुजुर्ग के ग्राम बदलपुर निवासी द्वारका प्रसाद मौर्या पुत्र राजा राम मोर्या 50 वर्ष अपने कार से मनकापुर की ओर जा रहे थे कि फकिरापुर गांव के सामने बिजली के पोल से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी उतरौला लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना भी थाना गैंड़ास बुजुर्ग के ग्राम बेथुइया की है जहां भरत लाल पुत्र फागू 45वर्ष सड़क किनारे बैठे थे जिन्हें अज्ञात वाहन की ठोकर से घटना स्थल पर ही मौत हो गई सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया चीख पुकार से पूरा गांव स्तब्ध रहा। विधायक राम प्रताप वर्मा ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना देते हुए क्रिया-क्रम की व्यवस्था की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
