दुःखहरण नाथ मंदिर में सामूहिक सहभोज, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

जनप्रतिनिधियों ने समिति के प्रयासों की सराहना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता

उतरौला (बलरामपुर)। बाबा श्री दुःखहरण नाथ मंदिर सेवा समिति उतरौला द्वारा मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक सहभोज कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं, नगरवासियों तथा बाहर से आए आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस सामूहिक सहभोज में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मंदिर एवं समिति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

सामूहिक सहभोज का आयोजन केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को भी मजबूत किया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा किए गए इस आयोजन की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बताया।

डीएम साहब,क्या अब जिलेभर के निजी अस्पतालों की होगी पड़ताल? ये खबर भी पढ़े : डीएम साहब,क्या अब जिलेभर के निजी अस्पतालों की होगी पड़ताल?

WhatsApp Image 2026-09-05 at 16.53.58

कार्यक्रम में नगर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जलवायु एवं पर्यावरण संबंधित समिति के सदस्य मनोज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष फरिंद्र गुप्ता तथा श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने बाबा श्री दुःखहरण नाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक सहभोज की सराहना करते हुए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मंदिर और समिति की निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

सामूहिक सहभोज में मयंक गिरि जी महाराज, त्रिपुरारी गिरी जी महाराज, पिंटू गिरी जी महाराज, संतोष गिरी जी महाराज एवं अमन गिरी जी महाराज की प्रमुख उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में व्यवस्थापक मोनू गुप्ता एवं अर्पित गुप्ता, अमित कौशल, नकुल सोनी, राहुल गुप्ता, सुरेश यादव, अरविंद यादव, सर्वेश यादव, शिवम कौशल, सत्यम कौशल, आयुष गुप्ता, अजय प्रजापति, सुमित गुप्ता, अरुण शाहू, निधि गुप्ता, लक्ष्मी देवी एवं कान्हा गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सहभोज में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में समिति के प्रवक्ता एवं प्रभारी आर्यन गुप्ता ने मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी आगंतुक अतिथियों, नगरवासियों एवं श्रद्धालु भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों और श्रद्धालुओं का सहयोग एवं आशीर्वाद ही समिति को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नगरवासियों से भविष्य में भी इसी प्रकार अपना स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद बनाए रखने का आग्रह किया। सामूहिक सहभोज का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों से संवाद कर हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आमजन की सुविधा, सुगम यातायात...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों से संवाद कर हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत सेमरियावां ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत सेमरियावां ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में शनिवार को शिक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश

जिला मलेरिया अधिकारी ने डेंगू वार्ड व गांव का किया निरीक्षण

बदायूं। जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उझानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेंगू...