उतरौला के स्कॉलर्स एकेडमी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान
स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उतरौला (बलरामपुर)। शनिवार को स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय के निदेशक असलम शेर खान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार मिश्र ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला विद्यालय के अन्य शिक्षक देवेन्द्र कुमार व शशि बाला सिंह ने भी शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व को बताया शिक्षकों को बच्चों व विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपहार भेंट किए गए हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ.रेखा शर्मा ने सभी शिक्षकों को मेहनत लगन और मेहनत लगन से अपने कार्य को करने की लिए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ वह बधाई दी उन्होंने कहा कि किस तरह से कभी कभी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए भी शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करते।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विजय प्रकाश को 2026 के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का अवार्ड दिया गया अंत में विद्यालय के निदेशक असलम शेरखान ने सभी शिक्षकों और शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
