उतरौला में 25 अगस्त से 5 सितंबर तक बहू-बेटी सम्मेलन का सफल आयोजन
महिला सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों पर दिया गया प्रशिक्षण
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उतरौला (बलरामपुर)। पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से ब्लॉक उतरौला में 25 अगस्त से 5 सितंबर तक ब्लॉक स्तरीय "बहू-बेटी सम्मेलन" सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा पंचायती राज विभाग द्वारा नामित संभागियों का ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर हिंसा और इनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति विस्तृत जानकारी और जागरूकता प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर वंदना मिश्रा तथा ब्लॉक स्तरीय ट्रेनर महिला आरक्षी साक्षी राज, आसीन, पूजा पाठक, मो. मुकीम, शबाना परवीन एवं नंदनी भारती का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सईद अहमद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी एवं पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी बलजीत राव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
