दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री जाएंगे तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे नेपाल

मंत्रिस्तरीय वार्ता प्रस्तावित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सोल। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। इसी मुश्किल वक्त में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून नेपाल के दौरे पर रहेंगे। उनका तीन दिवसीय दौरा शनिवार से शुरू हो रहा है।

इस यात्रा के दौरान सबसे अहम मुद्दा नेपाल में लापता नौ दक्षिण कोरियाई नागरिकों का होगा। ये लोग 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास रसुवा जिले में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद से लापता हैं। दक्षिण कोरियाई सरकार चाहती है कि उनकी तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान को और तेज किया जाए।

ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा ये खबर भी पढ़े : ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि सोल के 9 कर्मचारी लापता हैं। जिसमें दुसान एनर्बिलिटी के छह और कोरिया साउथ-ईस्ट पावर के तीन कर्मचारी शामिल हैं। सभी एक जलविद्युत परियोजना के निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। अचानक आई बाढ़ और मलबे ने इलाके में भारी तबाही मचा दी, जिसके बाद इन कर्मचारियों का कोई पता नहीं चल पाया।

विदेश मंत्री चो ह्यून नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच लापता नागरिकों की तलाश के अलावा बाढ़ से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और आगे की मदद को लेकर भी बातचीत होगी। इस दौरे का एक भावनात्मक पहलू भी है। चो ह्यून लापता दक्षिण कोरियाई नागरिकों के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। इन परिवारों के लिए हर गुजरता दिन उम्मीद और चिंता के बीच बीत रहा है।

दक्षिण कोरिया ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अतिरिक्त आपात राहत सामग्री भेजने का भी फैसला किया है। इसमें हजारों थर्मल कंबल शामिल हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहले से ही कोरिया डिजास्टर रिलीफ टीम (केडीआरटी) काम कर रही है और कंपनी के पदाधिकारियों से भी इनकी बातचीत जारी है, जो अपने स्तर पर राहत एवम् बचाव कार्य में लगी है।

इस टीम को सरकार ने राहत एवम् बचाव कार्य के लिए रवाना किया था। ये नेपाल प्रशासन और कॉरपोरेट रिस्पॉन्स टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अभियान में हेलीकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों के साथ ही विभिन्न उपकरण शामिल किए गए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक चो केडीआरटी से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। नेपाल रवाना होने से पहले चो ने इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कहा, "नेपाल की हालत बहुत खराब है। मैं वहां काम कर रहे कर्मचारियों से मिलूंगा और उन उपायों पर चर्चा करूंगा जिससे उनकी मदद हो सके। मैं इमरजेंसी रिलीफ टीम के साथ भी भविष्य की योजना पर चर्चा करूंगा।"

उन्होंने आगे कहा, "दक्षिण कोरिया और नेपाल लंबे समय से दोस्त और साझेदार हैं। मैं नेपाल के विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करूंगा। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में कैसे हम उनकी मदद कर सकते हैं और पुनर्निर्माण कार्यक्रम में किस तरह से मदद कर सकते हैं इस पर बात होगी।" नेपाल ने इस प्राकृतिक आपदा में 1,344 लोगों के मारे जाने की पुष्टि (सुबह 8 बजे तक) कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों से संवाद कर हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आमजन की सुविधा, सुगम यातायात...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों से संवाद कर हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत सेमरियावां ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत सेमरियावां ब्लॉक पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में शनिवार को शिक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश

जिला मलेरिया अधिकारी ने डेंगू वार्ड व गांव का किया निरीक्षण

बदायूं। जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उझानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेंगू...