शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
डीआईओएस ने बताया गुरुजनों का महत्व
अंबेडकरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार सिंह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भी उन्होंने ही की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए 15 शिक्षकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सेवानिवृत्त शिक्षकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सत्यवती देवी द्वारा किया गया।
समारोह में लेखाधिकारी माध्यमिक सरिता लीधौरिया, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य डॉ. तारा वर्मा, डॉ. नीलम, प्रधानाचार्य राकेश मिश्रा, शिक्षिका डॉ. प्रियंका तिवारी, मां ब्रह्मा देवी रामाशंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रदेव पांडेय समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
