गौशालाओं में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, डीएम ने किया गो पूजन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अंबेडकरनगर । जनपद की सभी गौशालाओं में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण और गोवंश का पूजन एवं हवन किया गया। गौशालाओं में संरक्षित गोवंश को गुड़, केला, चना और हरा चारा खिलाया गया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने रानीपुर मोहन गौशाला पहुंचकर गोवंश का पूजन किया और गायों को गुड़ व केला खिलाया। वहीं जिले के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशु चिकित्सा अधिकारियों, पंचायत सचिवों, पशुधन प्रसार अधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं में जन्माष्टमी पर्व मनाया।

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल ये खबर भी पढ़े : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

जनपद में वर्तमान में कुल 31 गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें 5,158 गोवंश संरक्षित हैं। विभाग के अनुसार सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा, पशु आहार और हरा चारा उपलब्ध है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने विकासखंड अकबरपुर के रुकुनुद्दीनपुर गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधिवत गो पूजन कर गोवंश को गुड़, केला और हरा चारा खिलाया। मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी अकबरपुर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बरसात के मौसम को देखते हुए गोवंश की विशेष निगरानी रखने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारी अकबरपुर को गौशाला में साफ-सफाई, चारा, पानी समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार, कमजोर तटबंध ने बढ़ाई परेशानी

इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध पर बढ़ा दबा भागलपुर। इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा...
बिहार 
गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार, कमजोर तटबंध ने बढ़ाई परेशानी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

WhatsApp का नया फीचर, यूजरनेम और पिन से छुपाएं मोबाइल नंबर

यूजरनेम और पिन से उपभोक्ता की बढ़ेगी प्राइवेसी  व्हाट्सएप अपने यूजर्स की गोपनीयता को बढ़ाने के लिए एक धमाकेदार फीचर...
टेक-मित्र 
WhatsApp का नया फीचर, यूजरनेम और पिन से छुपाएं मोबाइल नंबर

रियलमी P4 Power की बैटरी परफॉर्मेंस बनी दुनिया भर में बेमिसाल

10,001 एमएएच स्मार्टफोन बैटरी होने के बावजूद वजन 219 ग्राम भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्मार्टफोन बाजार में,...
टेक-मित्र 
रियलमी P4 Power की बैटरी परफॉर्मेंस बनी दुनिया भर में बेमिसाल

मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए 'सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम' (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी...
टेक-मित्र 
मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा