श्रीजन्मभूमि: चांदी से सजे गर्भगृह की अद्भुत छटा निहारते रहे सीएम योगी, युगल सरकार की आरती

मुख्यमंत्री के रूप में 20वीं बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल-योगमाया और केशवदेव मंदिर में भी किया दर्शन-पूजन

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गोमाता का विधिवत पूजन किया (गौ-पूजन किया)। गौ-पूजन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान व आस्था के साथ मुख्य गर्भगृह में विराजमान लाला (बाल कृष्ण) के दर्शन और विशेष पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के रूप में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का यह उनका 20वां दर्शन रहा। मंदिर परिसर में आगमन पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

चांदी से सजे गर्भगृह की अद्भुत छटा निहारते रहे सीएम

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस विशेष और दिव्य पर्व पर जन्मभूमि के मुख्य गर्भगृह की दीवारों को चांदी की परत लगाकर बेहद अलौकिक रूप से सजाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी देर तक चांदी से सजे गर्भगृह की इस अद्भुत छटा और लाला के मनमोहक स्वरूप को भक्तिभाव से निहारते रहे। मुख्य गर्भगृह में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में ही स्थित योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में भी जाकर दर्शन-पूजन किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की।

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

4sep41234

श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जन्मभूमि परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर पुष्पवर्षा की और सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने जन्मभूमि परिसर में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे उज्जैन से आए कलाकारों के मध्य पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और साथ में फोटो भी खिंचवाईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 30 मिनट तक जन्मभूमि परिसर में रहे।

कार्यक्रम में मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक मथुरा श्रीकांत शर्मा, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, विधायक मांट राजेश चौधरी, सदस्य विधान परिषद योगेश नौहवार, उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र पूरन लाल लोधी, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, राष्ट्रीय लोक दल से प्रीतम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रसुवागढ़ी हाइड्रोपावर में 93 लापता, रेस्क्यू में मौसम बना बाधा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित रसुवा जिले में स्थित...
अंतर्राष्ट्रीय 
रसुवागढ़ी हाइड्रोपावर में 93 लापता, रेस्क्यू में मौसम बना बाधा

जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

सोलन। शहर के मध्य में स्थित गंज बाजार में जन्माष्टमी की शाम युवकों के दो गुटों के बीच हुई खूनी...
हिमाचल 
जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी