डीएम साहब,क्या अब जिलेभर के निजी अस्पतालों की होगी पड़ताल?

निजी अस्पतालों पर कार्रवाई के बीच स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

वैभव हॉस्पिटल समेत कई संस्थानों के मानकों की जांच की मांग

देवरिया। जिले में निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई के बीच स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि जिले में कई निजी अस्पताल, पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर मानकों और आवश्यक अनुमति के बिना संचालित हो रहे हैं। यदि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित जांच और निगरानी की जा रही थी तो ऐसी कमियां लंबे समय तक कैसे बनी रहीं, यह बड़ा सवाल है।

हाल ही में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की। जायसवाल डायग्नोस्टिक सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को पंजीकरण के बिना संचालन के आरोप में जब्त किया गया, जबकि कशिश डायग्नोस्टिक सेंटर को प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त होने और नियमानुसार नवीनीकरण नहीं होने के कारण सील किया गया। इस कार्रवाई के बाद जिले में संचालित अन्य निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

सूचनाओं के नाम पर जनपद के 34 माध्यमिक विद्यालयों का वेतन रोकना अन्यायपूर्ण - संजय द्विवेदी ये खबर भी पढ़े : सूचनाओं के नाम पर जनपद के 34 माध्यमिक विद्यालयों का वेतन रोकना अन्यायपूर्ण - संजय द्विवेदी

देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित वैभव हॉस्पिटल को लेकर भी पंजीकरण, विभागीय एनओसी और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अस्पताल के पंजीकरण, एनओसी, भवन, चिकित्सकीय स्टाफ और अन्य अनिवार्य मानकों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग उठ रही है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लगाए जा रहे कथित संरक्षण और अनियमितता के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच जरूरी है। पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी जेपी सिंह के कार्यकाल में निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाए जाने की चर्चा रही है। अब सवाल यह है कि मौजूदा व्यवस्था में नियमित निरीक्षण और कार्रवाई की प्रक्रिया कितनी प्रभावी है।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिलाधिकारी की ओर से लगातार समीक्षा और कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के स्तर से होने वाली निगरानी, पंजीकरण और निरीक्षण व्यवस्था की भी समीक्षा हो तो तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है। इससे यह भी सामने आएगा कि किन संस्थानों का निरीक्षण हुआ, किनके दस्तावेज सही पाए गए और किनके खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अब बड़ा सवाल यही है कि निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों पर कार्रवाई के बाद क्या स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था की भी जवाबदेही तय होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 978.24...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

लखनऊ। एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी पाये गये। जिसमें दो रोगी एडमिट व सात रोगी होम आइसोलेशन में...
उत्तर प्रदेश 
 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

एससी-एसटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाे जांच : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत पीड़ितों को दी जाने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 