JPSC परीक्षा धांधली में भाजपा का कांग्रेस पर ‘पेपर लूट’ का आरोप

पेपर लीक नहीं बल्कि पेपर लूट का मामला: सुधांशु त्रिवेदी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और कांग्रेसशासित राज्यों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि झारखंड में सामने आए मामले ने छात्रों के हितों के प्रति कांग्रेस की वास्तविक सोच उजागर कर दी है।

भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में दावा किया कि जांच में सामने आया है कि असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की परीक्षा के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम को तोड़कर प्रश्नपत्र निकाले गए और उनमें बदलाव किया गया। पार्टी के अनुसार यह केवल पेपर लीक नहीं बल्कि पेपर लूट का मामला है। इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस की चुप्पी झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बेहद पीड़ादायक है और इससे छात्रों के प्रति उसकी संवेदनहीनता सामने आती है।

रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई के लिए अपार संभावनाएं: राजनाथ सिंह ये खबर भी पढ़े : रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई के लिए अपार संभावनाएं: राजनाथ सिंह

कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की चार राज्यों में सरकार होने के बावजूद इन राज्यों के मंत्रिमंडलों में कुल मिलाकर केवल तीन महिला मंत्री हैं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में एक भी महिला मंत्री नहीं है, केरल में दो महिला मंत्री हैं, जबकि तेलंगाना में पहले दो महिला मंत्री थीं, जिनमें से एक को हटा दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी मौन हैं। कांग्रेस के कथन और आचरण में अंतर साफ दिखाई देता है। त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के इतिहास में सबसे अधिक महिला मंत्रियों को स्थान मिला है और महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर भाजपा की कथनी और करनी में समानता है। उन्होंने महिलाओं से कांग्रेस के दावों और उसके वास्तविक आचरण का मूल्यांकन करने की अपील की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक वाहन के सड़क पर पलटने से एक नेपाली मजदूर की...
राज्य  हिमाचल 
रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील अंतर्गत आसपास के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से 6...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छात्रों के आंदोलन का...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 21 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 21 आतंकवादी मारे गए

नेपाल ने ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी मदद

काठमांडू। देश में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने पहली बार जलवायु परिवर्तन से होने वाली हानि और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी मदद

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप