मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का असर अब पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई देने लगा है। पूर्वी जिलों में बारिश के बाद अब पश्चिमी क्षेत्र में भी लगातार पानी गिर रहा है। कई स्थानों पर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बरगी, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोले जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है, जबकि भोपाल समेत 12 जिलों में सामान्य औसत से अधिक पानी गिर चुका है। रविवार को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

शनिवार को सीधी जिले के कैमूर पहाड़ की मूड़ा घाटी में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गई। पहाड़ से बड़े पत्थर और पेड़ सड़क पर आ गिरे, जिससे सीधी-उत्तर प्रदेश मार्ग बंद हो गया। सड़क के नीचे 100 फीट से अधिक गहरी खाई होने के कारण इस हिस्से में हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। छतरपुर में मूसलाधार बारिश के कारण सभी स्कूल बंद रहे। लवकुशनगर में बारिश के बीच एक कच्चा मकान गिर गया। उमरिया में बाढ़ के पानी में एक महिला बह गई। मैहर में पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुकुंदपुर मार्ग पर आवाजाही बंद है। भोपाल में भदभदा के बाद कलियासोत डैम के गेट भी खोल दिए गए हैं। कलियासोत नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं ये खबर भी पढ़े : प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक रविवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 7, 8 और 9 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

23 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी

आंकड़ों के अनुसार अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश का आंकड़ा 1 प्रतिशत तक कम है। वहीं बालाघाट, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य से 1 प्रतिशत से 22 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में पूर्वी हिस्से की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। लगातार बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने, जिसका असर सीजन के बारिश के आंकड़ों पर भी पड़ा है। पहली बार इस सीजन में पूर्वी हिस्से की बारिश सामान्य से बेहतर स्थिति में पहुंची है और आंकड़ा 3 प्रतिशत ज्यादा हो गया है।

इसके विपरीत पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से 2% से 53% तक कम बारिश दर्ज की गई है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक वाहन के सड़क पर पलटने से एक नेपाली मजदूर की...
राज्य  हिमाचल 
रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील अंतर्गत आसपास के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से 6...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छात्रों के आंदोलन का...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 21 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 21 आतंकवादी मारे गए

नेपाल ने ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी मदद

काठमांडू। देश में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने पहली बार जलवायु परिवर्तन से होने वाली हानि और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी मदद

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप