राजस्थान के 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

दो बांध छलके, कई जगह नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा; ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में दिनभर बारिश का दौर चला। मौसम विभाग ने रविवार को भी करीब 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते सवाई माधोपुर और धौलपुर के दो बांध छलक गए, जबकि कई बड़े बांधों के द्वार खोलकर पानी की निकासी करनी पड़ी।

तेज बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। सवाई माधोपुर, बारां, बूंदी और कोटा जिलों में कई स्थानों पर नदियों पर बनी रपट पानी में डूब गईं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। बारां में नदी का पानी बढ़ने से कई रास्ते बंद हो गए और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान हाई कोर्ट में बड़ा फेरबदल, संजय अग्रवाल होंगे सीजे ये खबर भी पढ़े : राजस्थान हाई कोर्ट में बड़ा फेरबदल, संजय अग्रवाल होंगे सीजे

पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर के खंडार में सबसे ज्यादा 102 मिलीमीटर बारिश हुई। करौली, भरतपुर और अलवर के कई क्षेत्रों में करीब तीन इंच तक पानी बरसा।अजमेर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, टोंक, सीकर, कोटा और भीलवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में एक से दो इंच तक बारिश हुई।

लगातार बारिश के बाद भरतपुर के बंध बारैठा बांध के दो, धौलपुर के पार्वती बांध के दो, झालावाड़ के कालीसिंध बांध के तीन और कोटा के नवनेरा बांध के सात द्वार खोलकर पानी की निकासी की गई। वहीं धौलपुर का रामसागर बांध और सवाई माधोपुर का मानसरोवर बांध भी पानी से लबालब होकर छलक गया।

बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तापमान में भी बड़ी गिरावट आ गई है। जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा और सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री नीचे पहुंच गया। कई स्थानों पर दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा, जिससे दिन में भी मौसम में रात जैसी ठंडक महसूस हुई। इसके विपरीत पश्चिमी राजस्थान में सितंबर के बावजूद गर्मी का असर बना हुआ है और कई जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर मापा जा रहा है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अभी सक्रिय है।इसके प्रभाव से रविवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 सितंबर से इस मौसम तंत्र का प्रभाव कमजोर पड़ना शुरू होगा और बारिश में कमी आएगी। 8 सितंबर के बाद प्रदेश में करीब एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना जताई गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक वाहन के सड़क पर पलटने से एक नेपाली मजदूर की...
राज्य  हिमाचल 
रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील अंतर्गत आसपास के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से 6...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छात्रों के आंदोलन का...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 21 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 21 आतंकवादी मारे गए

नेपाल ने ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी मदद

काठमांडू। देश में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने पहली बार जलवायु परिवर्तन से होने वाली हानि और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी मदद

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप