रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय
फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया जब उनके द्वारा रास्ते मे पड़े मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का उसके स्वामी के हाथ मे थमाया तो वहाँ उपस्थित स्टाफ ने उनकी काफी सराहना की।
आज शनिबार को थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती के जैन मंदिर निवासी त्रिलोकी नाथ स्वर्णकार पुत्र प्रेमचन्द्र वर्मा उर्फ छुन्ना कचोड़ी वाले प्रातः लगभग 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से शिव मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी जेब में रखा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन गिर गया। उक्त मोबाइल फोन के कवर में 10 ग्राम वजन का सोने का सिक्का भी रखा हुआ था।
इसी दौरान थाना उत्तर पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 409 राकेश कुमार को उक्त मोबाइल फोन रास्ते में पड़ा हुआ मिला। तो उन्होंने उस मोबाइल को उठाकर अपने कब्जे में कर लिया और थाना उत्तर प्रभारी रवि त्यागी को जानकारी दी। पुलिस कर्मी राकेश ने कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामी की जानकारी प्राप्त कर उन्हें थाने पर बुलाया।
प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर रवि त्यागी एवं मुख्य आरक्षी राकेश कुमार द्वारा मोबाइल फोन एवं उसके कवर में सुरक्षित रखा 10 ग्राम का सोने का सिक्का त्रिलोकी नाथ स्वर्णकार को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
अपना मोबाइल फोन एवं कीमती सोने का सिक्का वापस पाकर त्रिलोकी नाथ द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा फिरोजाबाद पुलिस एवं मुख्य आरक्षी राकेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
