रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शिमला। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक वाहन के सड़क पर पलटने से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा जाखड़ी थाना क्षेत्र में थड़ा ढांक के पास हुआ।मृतक की पहचान नेपाली मूल के जयलाल के रूप में हुई है। हादसे में प्रेम लाल जोशी, कैलाश, ललित, हरिलाल और वाहन चालक अनिल घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार यह मामला 50 वर्षीय प्रेम लाल जोशी के बयान पर दर्ज किया गया है। प्रेम लाल जोशी नेपाल के झाझरकोट जिले के पिपल चौतारा तहसील के अरसानी गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के किन्नू डाकघर के तहत थड़ा गांव में गोविंद सिंह के साथ रह रहे हैं। उनके बयान को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 173 के तहत दर्ज किया गया है।

जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

प्रेम लाल जोशी ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को वह कैलाश, ललित, हरिलाल और जय लाल के साथ अनिल के रिश्तेदारों के यहां सेब तोड़ने के काम के लिए गए थे। काम के बाद सभी लोग अनिल के वाहन नंबर एचपी 92 ए 2211 से थड़ा लौट रहे थे। वाहन अनिल चला रहा था। प्रेम लाल जोशी और हरिलाल वाहन के अंदर बैठे थे, जबकि कैलाश, ललित और जय लाल वाहन के पीछे खुले मालवाहक हिस्से में बैठे थे।

पुलिस के मुताबिक शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर वाहन थड़ा ढांक के पास पहुंचा। आरोप है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। वाहन सड़क किनारे ढांक से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में पीछे खुले हिस्से में बैठे जय लाल वाहन के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक वाहन के सड़क पर पलटने से एक नेपाली मजदूर की...
राज्य  हिमाचल 
रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील अंतर्गत आसपास के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से 6...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छात्रों के आंदोलन का...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 21 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 21 आतंकवादी मारे गए

नेपाल ने ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी मदद

काठमांडू। देश में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने पहली बार जलवायु परिवर्तन से होने वाली हानि और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी मदद

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप