मण्डलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मनोज, इमरान ने मारी बाजी
जनपदीय मलखंब प्रतियोगिता में शिवांशी, सबीना का दबदबा
बस्ती - माध्यमिक विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के तहत सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर मंडलीय भारोत्तोलन और जनपद स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए पदक के लिए जोर लगाया। मंडलीय भारोत्तोलन में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं, मलखंब में मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज श्रृंगीनारी में मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राम जी राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन कर किया। अंडर-17 बालक वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के मो. इमरान ने 102 किग्रा भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। किसान इंटर कॉलेज भानपुर के संदीप ने 84 किग्रा के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। 56 किग्रा भार वर्ग में किसान इंटर कॉलेज भानपुर के शिवम ने 96 किग्रा उठाकर पहला और जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शमशाद रजा ने 74 किग्रा के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। 71 किग्रा वर्ग में किसान इंटर कॉलेज भानपुर के पारसनाथ 88 किग्रा उठाकर प्रथम रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग के 48 किग्रा में खुशी वर्मा ने 55 किग्रा के साथ प्रथम और रौनक पाण्डेय ने 38 किग्रा के साथ द्वितीय स्थान पाया। 58 किग्रा वर्ग में आशू 74 किग्रा के साथ प्रथम और पूनम 62 किग्रा के साथ द्वितीय रहीं।अंडर-19 बालिका वर्ग के 58 किग्रा में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया की काजल ने स्नैच में 33 और क्लीन एंड जर्क में 41 किग्रा सहित कुल 74 किग्रा उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीआईसी श्रृंगीनारी की रंजू वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में 60 किग्रा में नीलेश पाल 92 किग्रा के साथ प्रथम और सतीश पाण्डेय 82 किग्रा के साथ द्वितीय रहे। 65 किग्रा में राघव मौर्य ने 97 किग्रा के साथ पहला और बंशी मौर्य ने 95 किग्रा के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। 79 किग्रा में मनोज ने 109 किग्रा उठाकर बाजी मारी, जबकि 88 किग्रा में अनोमल कसौधन 97 किग्रा के साथ प्रथम रहे। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अमरनाथ मौर्य, राम शंकर और रमेश चंद्र गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रभाकर ओझा ने किया।
जनता इंटर कॉलेज भादी मंझरिया में जनपद स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता हुई। जूनियर बालिका वर्ग में शिवांशी यादव प्रथम, खुशी द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में सबीना प्रथम, रागिनी द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन केडी द्विवेदी ने किया। संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक बृजेश वर्मा ने किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
