थाना महुली परिसर में नियमित योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा* के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय* द्वारा पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, फिट एवं तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में नियमित रूप से योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज थाना महुली परिसर में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक योग एवं व्यायाम किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को नियमित योग, प्राणायाम, ध्यान एवं व्यायाम के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण, जिम्मेदारीपूर्ण एवं तनावपूर्ण होती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों का शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं मानसिक रूप से संतुलित रहना उनकी कार्यक्षमता तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए अत्यंत आवश्यक है। नियमित योग एवं व्यायाम से पुलिसकर्मियों में ऊर्जा, अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना महुली में इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने के साथ-साथ उनके मानसिक तनाव को कम करना तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर एवं प्रभावी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सक्षम बनाना है।
“स्वस्थ पुलिसकर्मी–सशक्त पुलिस व्यवस्था” की भावना के अनुरूप जनपद संतकबीरनगर पुलिस अपने पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति निरंतर सजग एवं प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
