सेना, नौसेना और वायुसेना को 1.10 लाख करोड़ की डिफेंस खरीद की मंजूरी

तीनों सेनाओं के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को केंद्र की मंजूरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मंजूर किये गए प्रस्तावों में से लगभग 98 फीसदी खरीद भारतीय इंडस्ट्री से की जाएगी

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (डीएसी) की बैठक में तीनों सेनाओं के लिए लगभग एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इससे भारतीय सेना के लिए केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर रेकी व्हीकल, हाई मोबिलिटी व्हीकल, सेल्फ-प्रोपेल्ड मैकेनिकल माइन लेयर्स, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, ट्रॉल टैंक और सर्वत्र ब्रिज सिस्टम की खरीद की जाएगी। मंजूर किये गए प्रस्तावों में से लगभग 98 फीसदी खरीद भारतीय इंडस्ट्री से की जाएगी।

रक्षा बलों के अलग-अलग अधिग्रहण प्रस्तावों को आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) यानी सैद्धांतिक एडमिनिस्ट्रेटिव मंजूरी मिलने से तीनों सेनाओं को नए हथियार मिलने से युद्धक क्षमता मजबूत होगी। सेना के लिए खरीदे जाने वाले केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर रेकी व्हीकल प्रभावित क्षेत्र का पता लगाने, पहचानने, मॉनिटर करने और मार्किंग करने में सक्षम होंगे। हाई मोबिलिटी व्हीकल मुश्किल इलाकों में ऑपरेशनल क्षमता, लॉजिस्टिक सपोर्ट और मोबिलिटी को बढ़ाएंगे। इसी तरह सेल्फ-प्रोपेल्ड मैकेनिकल माइन लेयर्स मुश्किल इलाकों में तेज और रिस्पॉन्सिव माइनलेइंग के मामले में जरूरी ऑपरेशनल क्षमता हासिल करेंगे।

जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी पर नजर रखेगा ईओएस-05 सैटेलाइट ये खबर भी पढ़े : जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी पर नजर रखेगा ईओएस-05 सैटेलाइट

एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर भारतीय सेना और वायु सेना के लिए खरीदे जाएंगे, जो सभी इलाकों और ऑपरेशनल हालात में मुश्किल मिशन पूरे करेंगे। ट्रॉल टैंक और ब्रिज सिस्टम का इस्तेमाल अलग-अलग इलाकों में ऑपरेशन के दौरान लड़ने वाली टीमों को कम्पोजिट क्रॉसिंग देने के लिए किया जाएगा। नौसेना के लिए अरुधरा रडार, डिजाइन और डेवलपमेंट किया जायेगा। उसके बाद मरीन गैस टरबाइन खरीदने के लिए एओएन दिया गया। अरुधरा रडार अलग-अलग नेवल एयर स्टेशन पर मौजूदा एयर रूट सर्विलांस रडार की जगह लेगा और वॉरशिप प्रोपल्शन सिस्टम मैकेनिकल माइन लेयर्स विदेशी वेंडर पर निर्भरता कम करेगा।

रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में भारतीय वायु सेना के लिए फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर की युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए अलग-अलग प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा ग्राउंड-बेस्ड मल्टी-पर्पस जैमर खरीदने और डिफेंस फोर्स सिक्योर एक्सेस कार्ड सिस्टम लगाने को भी मंज़ूरी दी गई। ग्राउंड-बेस्ड मल्टी-पर्पस जैमर दुश्मनों के रडार के खिलाफ असरदार जैमिंग करेगा और डिफेंस फोर्स सिक्योर एक्सेस कार्ड सिस्टम मौजूदा पेपर वाले आइडेंटिटी कार्ड/पास/परमिट को इंटर ऑपरेबल रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन-बेस्ड स्मार्ट कार्ड सिस्टम से बदल देगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महिला विधायकों को मजबूत करने से लोकतंत्र होगा मजबूत : ओम बिरला

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिला विधायकों और महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने से लोकतंत्र और...
राष्ट्रीय 
महिला विधायकों को मजबूत करने से लोकतंत्र होगा मजबूत : ओम बिरला

रूस में कानपुर के इंजीनियर को हिरासत में लेने का दावा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के चंदन गुप्ता के रूस में हिरासत में होने का दावा करते हुए उनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस में कानपुर के इंजीनियर को हिरासत में लेने का दावा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे उत्तराखंड

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार (9 सितंबर) से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे...
राष्ट्रीय 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे उत्तराखंड

चार राज्यों में उपचुनाव की तारीख तय, छह सीटों होगा मतदान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट...
राष्ट्रीय 
चार राज्यों में उपचुनाव की तारीख तय, छह सीटों होगा मतदान

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीडीए की मजबूती पर दिया जोर

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीडीए के आह्वान पर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीडीए की मजबूती पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश

रूस में कानपुर के इंजीनियर को हिरासत में लेने का दावा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के चंदन गुप्ता के रूस में हिरासत में होने का दावा करते हुए उनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस में कानपुर के इंजीनियर को हिरासत में लेने का दावा

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीडीए की मजबूती पर दिया जोर

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीडीए के आह्वान पर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीडीए की मजबूती पर दिया जोर

बाल कल्याण समिति की बैठक में बाल सुरक्षा व नशे से बचाव पर चर्चा

बदायूं। ब्लॉक उझानी, कादरचौक में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं एवं...
उत्तर प्रदेश 
बाल कल्याण समिति की बैठक में बाल सुरक्षा व नशे से बचाव पर चर्चा

सीडीओ ने अधिकारियों को दिए कार्य में सुधार लाने के निर्देश

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने अधिकारियों को दिए कार्य में सुधार लाने के निर्देश