पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीडीए की मजबूती पर दिया जोर

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीडीए के आह्वान पर शेखूपुर विधानसभा व बदायूं शहर के दलित समाज का सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में जाटव, वाल्मीकि और गाडगे समाज के संभ्रांत लोगों सहित दलित समाज के नेताओं ने भागीदारी की। इस दौरान दलित समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का माला पहनाकर स्वागत किया, जबकि गाडगे समाज के नेताओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। आबिद रज़ा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि देश, प्रदेश और जिले में दलित एवं मुस्लिम समाज की स्थिति एक जैसी है। दोनों समाज की अनदेखी और शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलित और मुस्लिम समाज की अनदेखी करके सियासत अधूरी है। देश की तरक्की के लिए दोनों समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि दलित समाज के ‘द’ और मुस्लिम समाज के ‘म’ को मिलाकर ‘दम’ बनाना होगा और ‘हम’ व ‘दम’ मिलकर 2027 में सत्ता परिवर्तन करेंगे। उन्होंने दलित समाज से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कहा कि जिले में कहीं भी दलित समाज का उत्पीड़न होता है तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए बनाया, जिसकी कामयाबी 2024 के चुनाव में देखने को मिली। इसी तर्ज पर दलित सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 के चुनाव में दलित समाज की एकजुटता पीडीए को और मजबूत करेगी और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम में हरिओम सागर, हेतराम सागर, मुरारी सागर, चरण सिंह सागर, सुरेश सिंह सागर, सिप्पटर सिंह सागर, पप्पू सागर, डॉ0 राजेंद्र सागर, राजेंद्र दिवाकर, वेदप्रकाश दिवाकर, राजू सागर, वीरेंद्र सागर, नत्थु सागर, भवेंद्र सागर, धर्मवीर सागर, नवीन विद्यार्थी, सिद्धार्थ बाल्मीकि, रमेश डी लाल, प्रवेश दिवाकर, डोरीलाल सागर,  गौरी शंकर सागर, अनोखे लाल, सुरेश पाल सागर, नीरज सागर, अजय सागर, सतीश सागर, गिरीश सोनकर, जसवीर सोनकर, जवर सिंह सागर, अनिल सागर, जगदीश सागर, हीरालाल सागर, धर्मवीर सागर, श्याम सिंह सागर, राजू सागर, समेत सैकड़ों दलित समाज के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

10 सितंबर को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी जनसुनवाई ये खबर भी पढ़े : 10 सितंबर को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी जनसुनवाई

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित 

   लखनऊ। प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा के साथ , आत्मविश्वास और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में कई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित 

संविधान-कानून की भावना के अनुरूप नहीं चल रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

कहा- लोकतंत्र में सभी के लिए संविधान और कानून का पालन जरूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संविधान-कानून की भावना के अनुरूप नहीं चल रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत 5 पर केस दर्ज

सिराज, मोहलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत 5 पर केस दर्ज

लोक अदालत 12 को, प्रचार-प्रसार दल रवाना

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा पीआरवी वाहन रवाना किया...