10 सितंबर को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी जनसुनवाई
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
रामनाथ सिंह, तरुण मित्र
बिजनौर। राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की अध्यक्ष विजया राहटकर 10 सितंबर 2026 को बिजनौर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2 बजे तक महिला जनसुनवाई करेंगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार चौबे ने बताया कि जनसुनवाई में जिले की पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकेंगी। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को मौके पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला जनसुनवाई के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित रहने तथा महिलाओं की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
